सत्य खबर, राजेश भाम्भू, फतेहाबाद
फतेहाबाद में शहर के समीपवर्ती एक गांव की विवाहिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की अपने पति के साथ अनबन चल रही थी और वह कुछ समय से आरोपी के साथ लिव-इन में रह रही थी। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी आरोपी फरार है।
चार साल पहले हुआ था विवाह
महिला थाना में दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसका विवाह हुआ था और बाद में उसकी अपने पति से अनबन हो गई। इसके बाद वह मां-बाप के पास रहने आई तो उसका भाई शराबी किस्म का है। जिसने उसे साथ रहने नहीं दिया। जिस पर वह गांव में अलग ही रहने लगी। महिला ने बताया कि इसी दौरान संदीप नामक एक व्यक्ति ने उसे कहा कि वह अपने पति से तलाक ले ले और दोनों शादी कर लेंगे।
यह भी पढ़े:- नांगल चौधरी में राजनीतिक बवाल क्यों ?
सात दिन तक होटल में रहे
वह संदीप की बातों में आ गई। इसके बाद से वह उसे शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। महिला के आरोप हैं कि बाद में लिव इन रिलेशन शिप के कागज तैयार करवाकर उसने 1 से 7 नवंबर 2021 तक शहर के एक होटल में रख्सा। वहां वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसे गांव छोड़ गया। वह अब दर-दर की ठोकरें खा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Aluminium scrap transportation solutions Scrap aluminium packaging and shipping Metal scrap recovery and reclamation