सत्यखबर, चढ़ीगढ़
आपको बता दे की भाजपा की वर्चुअल रैली के बाद अब हरियाणा में पार्टी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति काा मुद्दा भी उठने लगा है। नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कयासबाजी तेज हाे गई है। इसके लिए कई नामों की चर्चा हैं। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की जगह हरियाणा में नया अध्यक्ष बनाया जाना है। इसके लिए पार्टी ने संगठन से जुड़े अनुभवी नेताओं से राज्यस्तरीय नेताओं का फीडबैक भी ले लिया है।
भाजपा सहित विपक्ष के नेताओं की भी हाईकमान के निर्णय पर नजर
इसके साथ ही हरियाणा में सत्तारूढ़ दल का नया अध्यक्ष कौन होगा, इस पर भाजपा ही नहीं बल्कि विपक्षी दलों के नेताओं की भी नजर है। फिलहाल पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल ढांडा, हिसार के विधायक कमल गुप्ता और पलवल के विधायक दीपक मंगला के नाम चल रहे हैं।
युवा नेता को प्रदेश की कमान देने के मूड में है भाजपा हाईकमान
इन सबके बीच भाजपा हाईकमान जातीय और क्षेत्रीय समीकरण भी देख रहा है। यह भी संभव है कि हरियाणा को नया प्रदेश अध्यक्ष अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की राष्ट्रीय टीम बनने के साथ मिले और हरियाणा के कुछ नेता नड्डा की टीम में समायोजित कर लिए जाएं।
https://www.youtube.com/watch?v=SeKhmFPVRhY&t=135s
Aluminium scrap stamping Aluminium scrap resources Metal waste removal
Scrap metal reprocessing centers Ferrous material recycling trends Iron waste reprocessing facility
Ferrous metal sellers, Iron disposal services, Metal waste exchange