सत्य खबर,भिवानी(अमन शर्मा)
हरियाणा के भिवानी में कष्ट निवारण समिति की बैठक की गई। जिसमें रोजगार एवं श्रम राज्य मंत्री अनुप धानक ने कहा कि भारतीय जनतापार्टी के साथ जननायक जनता पार्टी की कॉमन मिनीमम प्रोग्राम कमेटी की मीटिंगों में रोजगार व श्रम संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं तथा आगामी मीटिंगों में इन निर्णयों को अंतिम रूप देकर इन्हे लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में श्रमिकों को अपना पंजीकरण करवाने संबंधी समस्या के निपटान केआदेश भी दे दिए गए हैं। यह बात उन्होंने आज भिवानी में जिला कष्ट निवारण समितिकी मासिक बैठक में जनता की समस्या सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
बता दें कि जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में बिजली, पानी, अवैध कब्जा, बैंक संबंधी कुल 15 मामले रखे गए थे, जिनमें से 12 मामलों का निपटान राज्य मंत्री अनुप धानक ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए किया और बचे हुए तीन मामलों को अगले माह होने वाली मासिक बैठक में निपटाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के आदेश भी जारी किए।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुप धानक ने कहा कि उनकीप्राथमिकता रोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य करना है। अधिकारियों से मीटिंग करके विभिन्न विभागों में जो भी पद खाली है, उनका विवरण देने के निर्देश दिएजा चुके हैं तथा आगामी बैठकों में रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लिएजाएंगे। वही श्रम विभाग में मजदूरों को पंजीकरण करवाने बारे आने वाली दिक्कतों को भी दूर किया जा रहा है।
Scrap aluminium trading hub Scrap aluminium resource recovery Scrap metal reclamation facility
специализированная медицинская клиника профилактики и диагностики в Москве официальная медсправка задним числом купить в Москве где можно купить медицинскую справку задним числом
batmanapollo.ru