सत्य खबर, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में इतिहास बन गया. साल 2000 में उत्तर प्रदेश से टूटकर अलग राज्य बनने के बाद से हर पांच साल बाद राज्य में सत्ता बदल जाती है. यहां बारी-बारी से कांग्रेस और भाजपा को हर पांच वर्ष में बहुमत मिलता रहा है, लेकिन पहली बार राज्य की जनता ने लगातार दूसरी बार भाजपा को बहुमत देकर इतिहास रच दिया. विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को कुल 70 में से 47 सीटों पर जीत मिली. हालांकि, भाजपा को साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 57 सीटें मिली थीं. इस बार 10 सीटें कम मिलने के बावजूद भाजपा के पास बहुमत के आंकड़े से 12 सीटें ज्यादा हैं.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में साल 2012, 2017 और 2022 ऐसे वर्ष रहे हैं, जब मौजूदा मुख्यमंत्री चुनाव हार गए. 2012 और 2017 में तो सत्तारूढ़ पार्टी भी हार गई थी, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री चुनाव हार गए और पार्टी फिर से सत्ता में आ गई. इसके बावजूद भाजपा ने एक बार फिर चुनाव से कुछ ही समय पहले मुख्यमंत्री बनाए गए पुष्कर सिंह धामी पर विश्वास जताया और उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया. पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च को शपथ ली.
उत्तराखंड राज्यपाल – लेफ्टिनेंट (रिटायर्ड) जनरल गुरमीत सिंह
स्पीकर – बंशीधर भगत
उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष – अभी तय नहीं
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री
1 पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री
2 सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री
3 प्रेम चंद्र अग्रवाल कैबिनेट मंत्री
4 गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री
5 धन सिंह रावत कैबिनेट मंत्री
6 सुबोध उनियाल कैबिनेट मंत्री
7 रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री
8 चंदन राम दास कैबिनेट मंत्री
9 सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री
उत्तराखंड में बहुमत मिलने के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनी, कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटों पर जीत मिली, जबकि 2-2 सीटें बहुजन समाज पार्टी और अन्य को मिलीं. राज्य में कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल है. पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के ये मंत्री राज्य की सत्ता को चला रहे हैं.
Scrap aluminum export-import Scrap aluminium material repurposing Metal reclamation and reuse
Metal scrap recovery Ferrous material recycling agreements Iron recyclers
Ferrous material lean practices, Iron scrap recycling plant, Scrap metal recovery strategies