सत्य खबर
लाखों की संख्या ने बढ़ायी मोदी सरकार की मुश्किलें —
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपा शर्मा ने बताया कि 96000 ट्रेक्टर और करीब 12 लाख किसान दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों की इतनी बड़ी तादाद पहली बार देखी गयी है देश की आजादी के बाद,जब इतनी बड़ी संख्या में इकठे होकर आंदोलन कर रहे हैं। हरियाणा व पंजाब के 32 किसान संगठन आंदोलन में उतरे हुए हैं जिसमें हजारों की संख्याओं में महिलाएं भी शामिल हैं। देश के अन्नदाता को आज आप सभी के सहयोग समर्थन की जरूरत है ये वही अन्नदाता है जिसकी वजह से शाम को आपकी थाली में खाना मिलता है।
सरकार के सूत्रों ने पहले ही सरकार को किसानों की इतनी बड़ी संख्या की रिपोर्ट दे दी थी, इतनी ज्यादा मात्रा में किसान थे तभी जगह जगह हाइवे पर गहरी खाइयाँ खोदकर किसानों को रोकने की कोसिस हुई लेकिन किसानों की इतनी बड़ी तादाद सरकार के मनसूबे फेल कर गयी।।
किसानों के दिल्ली के करीब पहुँचते ही सरकार ने दबाव में आते हुए जल्दी से 3 दिसंबर को बातचीत की तारीख भी मुकर्रर कर दी क्योंकि अभी तक किसान बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ते हुए दिल्ली तक पहुँचे हैं। BJP ओर प्रशाशन चलाने वाले लोग जूठे परोपगेंडा चला रहा है जिसमे इन अन्नदाताओं को कभी खालिस्तानी कभी पाकिस्तानी बता रहा है। आप सभी देशवासियों से अन्नदाता को सहयोग व समर्थन की अभिलाषा है। वो अन्नदाता ही है जिसकी वजह से आपकी थाली में 3 समय खाना मिलता है। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं को सुनकर इन तीन काले कानूनों को वापस ले।
Scrap aluminium waste management Aluminium scrap industry standards Metal scraps recycling
Metal waste inventory services Ferrous material closed-loop systems Iron recuperation
Ferrous material smelting, Iron scrap reclaimer, Resource conservation in metal scrap industry