सत्य खबर, लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझान सामने आने लगे हैं। अगले कुछ घंटों में प्रदेश की अधिकतर सीटों की तस्वीर साफ हो जाएगी। एक्जिट पोल के अनुमान लगभग सच साबित होते दिख रहे हैं. बलिया जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर इस बार कड़ी लड़ाई दिख रह है। मतगणना जारी है। आइए जानते हैं बलिया सदर सीट ताज स्थिति ( UP Assembly Alections Results 2022) जहां से पूर्व मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह चुनावी मैदान में हैं।
बलिया विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा का आमना समाना है। शुरुआती रुझानों में यहां सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर थी लेकि अब भाजपा के दया शंकर सिंह 15840 मत पाकर सपा प्रत्याशी से काफी आगे निगल गए हैं। सपा के उम्मीदवार नारद राय को अब तक 9639 प्राप्त हुए हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच 6,201 मतों का अंतर है।
Aluminium recycling education Scrap aluminium collection network Metal recycling industry trends