सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
रक्षाबंधन के अवसर पर आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने घर पर सुंदर-सुंदर राखियां बनाई और उन्हें बाद में विद्यालय में जमा करवाया। प्राचार्य रघुभूषण लाल गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्राइमरी कक्षा के कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें से निर्णायक मंडल द्वारा यश को प्रथम स्थान, देव प को द्वितीय स्थान व विनोद को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। उन्होंने तीनों विजेता छात्रों को बधाई दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों व नगर वासियों को रक्षाबंधन के इस पावन पर्व की बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्यार का पर्व है। यह पर्व भाई द्वारा बहन की रक्षा करने के लिए वचन याद दिलाता है।
Scrap aluminum remelters Scrap aluminium business operations Metal waste disposal yard