सत्यखबर, सोनीपत
के तारा नगर में झगड़े के बाद टेलर ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी की कैंची से गोदकर कर हत्या कर दी। उसने पत्नी की गर्दन, मुंह, छाती पर 30 से 35 वार किए। बताया जा रहा कि टेलर को पत्नी पर शक था। इसके चलते झगड़ा होता था। महिला के पिता का आरोप है कि दामाद दूसरी शादी करना चाहता था इसलिए वह बेटी को तंग करता था और मार डाला। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। शिकायतकर्ता भगवान दास निवासी समतीपुर बिहार ने बताया कि अपने 4 बेटी व एक बेटे में सबसे बड़ी पूनम की शादी 12 वर्ष पहले शत्रुघ्न निवासी बिहार के साथ की थी। उसको एक लड़का (8 वर्ष) व एक लड़की (5 वर्ष) है। भगवानदास ने बताया कि वह करीब 30 वर्ष से सोनीपत में रहता है।
ये भी पढ़ें… पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान, बोले…
इस समय गांव रोहट में डेयरी में नौकरी करता है। दामाद सिलाई का काम करता है और पत्नी बच्चों के साथ 8 वर्ष से तारा नगर में किराया पर रहते थे। शत्रुघ्न कपड़े सिलाई का काम करता है। काफी समय से दामाद बेटी के साथ गलत चाल चलन का आरोप लगाकर मारपीट करता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे उसे पता चला कि शत्रुघ्न ने बेटी पूनम पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। वह सुनील उर्फ सोनू निवासी विकास नगर गली नम्बर- 2 सोनीपत को साथ लेकर बेटी के घर पहुंचा। यहां पहुंचे पर उसे पता चला कि बेटी पूनम को दामाद ने कपड़े काटने वाली कैंची से गर्दन व मुंह व उसके आसपास काफी वार कर चोट मारी है । पूनम को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत ले जाया गया। वह अस्पताल पहुंचा तो पता चला बेटी की मौत हो चुकी है। दामाद ने यह हत्या दूसरी शादी करने के लिए की। जबकि बेटी उसका विरोध कर रही थी। इस बात पर बेटी के साथ बार बार झगड़ा कर रहा था।
पिता ने बताया बेटी परिवार के लिए समर्पित थी। घर के काम के साथ जॉब भी करती थी। वह बहालगढ़ स्थित कम्पनी में काम कर रही थी। दामाद उसको परेशान करता था। बेटी ने कई बार उसको बताया। उसने दामाद को समझाया था। परंतु आरोपी अपनी जिद पर अड़ा रहा। उसे पता चला है कि वारदात करने से पहले आरोपी दोनों बच्चों को अपने भाई के पास छोड़ आया था। आरोपी का भाई सोनीपत में रहता है।
Aluminium scrap inventory control Aluminium recycling industry expertise Scrap metal reclamation center