राष्‍ट्रीय

सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के कारण लोग जुड़ रहे हैं भाजपा से – सुनीता दुग्गल

सत्यखबर, नरवाना, (सन्दीप श्योरान) :-

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने हलका नरवाना के गांव धरौदी, बेलरखां, नेपेवाला, दनौदा और शहर नरवाना का दौरा किया। इस दौरान सुनीता दुग्गल के नेतृत्व में कई परिवारों ने इनैलो व कांग्रेस को छोड़कर भाजपा पार्टी में अपनी आस्था जताई। सुनीता दुग्गल ने उनको पार्टी में विशेष सम्मान देने का आश्वासन दिया। सुनीता दुग्गल ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा पहले वह पार्टी थी, जिसके साथ लोग जुडऩा नहीं चाहते थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा किये गये कामों में पारदर्शिता के चलते अपने आप ही पार्टी से लोग जुड़ते जा रहे हैं।

Asaduddin Owaisi: ओवैसी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला! ऑपरेशन बुनयान अल-मर्सूस को बताया झूठा
Asaduddin Owaisi: ओवैसी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला! ऑपरेशन बुनयान अल-मर्सूस को बताया झूठा

उन्होंने कहा कि लोगों को यह पता चल गया है कि भ्रष्टाचार को खत्म करने वाली पार्टी केवल भाजपा है। उन्होंने कहा कि हलका नरवाना में दिल्ली-पटियाला और चण्डीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन कर दिया गया है, जिससे लोगों को गंतव्य में पहुंचने मेें कम समय लग रहा है। यह विकास नहीं है, तो क्या है? उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल मेें भारत विश्व गुरू बनता नजर आयेगा, इसलिए लोगों को केवल अपना विश्वास बनाये रखना है। इस अवसर पर मनदीप चहल, पुरूषोत्तम शर्मा, बलविंद्र धीमान, बलवान, सुनील दहिया, कुलदीप कमांडो, भगवती बागड़ी, प्रवेश माथुर आदि कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

India Pakistan War: पाकिस्तान के बठिंडा एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा झूठा साबित! PIB ने खोली सच्चाई
India Pakistan War: पाकिस्तान के बठिंडा एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा झूठा साबित! PIB ने खोली सच्चाई

Back to top button