कहा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पेश किया सबका साथ-सबका विकास वाला बजट
सफीदों, (महाबीर मित्तल): हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों, मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पेश किए गए बजट व पंजाब में आप की जीत समेत अनेक मुद्दों पर हमारे संवाददाता ने प्रदेश का बड़ा ओबीसी चेहरा माने जाने वाले पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य के साथ खास बातचीत की। पेश है उनसे बातचीत के प्रमुख अंश:
प्रश्र- मनोहर सरकार के द्वारा पास करवाए बजट पर आप क्या कहेंगे?
उत्तर- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बार सबकी सहमति से ऐतिहासिक बजट पास किया है। इस बजट में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की झलक सपष्ट रूप से झलकती है। सरकार ने बजट में जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया तथा उन्हें अनेक प्रकार की रिआयतें प्रदान की हैं। यह बजट प्रदेश को चहुंमुखी विकास व खुशहाली की राह पर ले जाने वाला है। इसके अलावा इस बजट की यह भी बात खास रही है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बजट पक्ष और विपक्ष के विधायकों से सलाह-मशिवरा करके पास करवाया है। जोकि मैं यह मानता हुं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी बुद्धिमता व दूरदर्शिता का परिचय दिया है।
प्रश्र- आप प्रदेश का बड़ा ओबीसी चेहरा माने जाते हैं, इस वर्ग को कहां खड़ा हुआ देखते हैं?
उत्तर- देखिए मैं जातपात की नहीं बल्कि जमात की राजनीति में विश्वास रखता हुं। लेकिन जहां तक मेरा ओबीसी वर्ग से ताल्लुक हैं, उसके नाते यह दावे के साथ कह सकता हुं कि प्रदेश का तमाम ओबीसी वर्ग भाजपा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ है। यह वर्ग मनोहर सरकार की नीतियों में विश्वास रखकर पूरी तरह से प्रसन्न है। ओबीसी वर्ग के लिए खट्टर सरकार ने एक से एक बढ़कर नीतियां लागू की हुई है जिससे इस वर्ग के लोग सीधे तौर पर उन नीतियों से लाभान्वित हुए हैं।
प्रश्र- पंजाब में आप की जीत को राजनीति में क्या असर मानते हैं?
उत्तर- पहले गांवों के अंदर कोल्हू पर गुड़ उबालते वक्त एकदम उफान आता था। वह उफान मात्र एक पानी की छींट भर से दब जाता था। आप पार्टी की पंजाब में जीत केवल उफान भर है और वह उफान कुछ ही समय में दब जाएगा। पंजाब में आप की जीत का हरियाणा में कोई असर नहीं होगा। हरियाणा के जो नेता भाजपा जैसी गौरवशाली पार्टी को छोड़कर दूसरे दल में चले गए है उसका किसी प्रकार को कोई असर पडऩे वाला नहीं है। अगले लोकसभा चुनावों में पंजाब की सभी लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेंगी। आज पूरा देश एकमत व स्वर से भाजपा के साथ है। देश की जनता केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित है।
प्रश्न- भाजपा की चार विधानसभाओं में बंफर जीत को किस रूप में देखते हैं?
उत्तर- पार्टी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इन चारों राज्यों में विपक्षी पार्टियों का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया। उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के विकास व सुरक्षा पर विशेष कार्य किए और वे भारी मतों से जीतकर पुन: मुख्यमंत्री बने है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता के अंदर सुरक्षा का एक बड़ा भरोसा पैदा किया जो कि उत्तरप्रदेश का बहुत बड़ा मसला था। इन चार विधानसभा चुनावों में जीत का आने वाले लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।
प्रश्न- आप कांग्रेस की लहर के बावजूद 2005 में भारी मतों से निर्दलीय चुनाव जीते थे। इस पर आपका कहना है?
उत्तर- उस वक्त सफीदों विधानसभा क्षेत्र की 36 बिरादरी ने मिलकर एकमत से फैसला लिया कि मैं निर्दलीय चुनाव लडूं। मुझे वह जनता का फैसला मानना पड़ा। जनता ने मुझे लगभग 27000 मतों से जिताया जोकि अपने आप एक बहुत बड़ी जीत थी। आज मैं भारतीय जनता पार्टी के एक निष्ठावान कार्यकत्र्ता के रूप में कार्यरत्त हुं। पार्टी व संगठन के आदेशों की पालना पूरी कर्तव्यनिष्ठा से करता रहुंगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर व भाजपा की नीतियों से प्रभावित हुं और सदैव रहुंगा।
प्रश्न- आर्य समाज में भी आपकी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है?
उत्तर- शुरूआत से ही मेरी राजनीति की देन आर्य समाज की है। जिसमें सार्वदेशिक सभा के प्रधान स्वामी आनंदबोध सरस्वती (लाला रामगोपाल शाल वाले), महाशय धर्मपाल एमडीएच वाले, सत्यानंद मुंझाल, डीएवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दरबारी लाल आहुजा, वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक इत्यादि अनेक आर्यों का आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। अब भी दिल्ली में आर्य समाज की दो बड़ी संस्थाएं जिनका मैं वर्तमान में अध्यक्ष हुं और मेरी संस्था और हमारी टीम देश व प्रदेश में जातिप्रथा, नशाखोरी इत्यादि सामाजिक बुराईयों के खिलाफ आंदोलन लगातार चलाते रहते हैं।
Scrap aluminum sorting Aluminium scrap traceable sourcing Metal recycling reclamation