सत्य खबर, चण्डीगढ़
भिवानी में बने नए बाईपास का विस्तार किया जा रहा है। ऐसे में अब यी नया बाईपास कई शहरों को आपस में जोड़ने वाला है। भिवानी में बने नये बाईपास को अब जींद और हांसी मार्ग से भी जोड़ा जाने वाला है।
शुरू होगा जमीन अधिग्रहण का काम
इसके लिए अब भूमि अधिग्रहण का काम भी जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस बाईपास के जींद और हांसी मार्ग से जुड़ने के लिए लोगो को सफर करना भी आसान हो जाएगा। दिल्ली, राजस्थान और पंजाब से आने वाले वाहनों को भी इस मार्ग से काफी आसानी होने वाली है। वहीं लोगों को जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।
*चलती फ्लाईट में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा क्या किया कि सभी शरमा गए*
जींद और हांसी से जुड़ेगा भिवानी का नया बाईपास
जानकारी के अनुसार भिवानी के नये बाईपास को अब जींद और हांसी मार्ग से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। कहा जा रहा है कि इस मार्ग के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए किसानों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। ये बाईपास रोहतक रोड के निनान से शुरू होता है। अब तक इस बाईपास से दादरी और लोहारु रोड को जोड़ा जा चुका है। वहीं जल्द ही इससे कई और मार्गों को भी जोड़ा जाने वाला है।
पहले दिल्ली, पंजाब, राजस्थान से आने वाले वाहनों को जींद और हांसी के लिए भिवानी शहर होकर जाना होता था लेकिन इस मार्ग के बनने के बाद अब वाहनों को भिवानी में एंट्री करने की जरूरत नहीं होने वाली है। वहीं इस मार्ग के बन जाने से शहर के लोगों को जाम से भी राहत मिलने वाली है। अब तक इस बाईपास को 13 किमी लंबा बनाया जा चुका है जिसका विस्तारिकरण लगातार जारी है।
कई हाइवे पर भी चल रहा है काम
तिगड़ाना मौड़ पर ही इस बाईपास को जींद, हांसी मार्ग से जोड़ा जाने वाला है। वहीं एनएच 148बी के लिए भी केंद्र सरकार को डीपीआर भेज दी गई है और इसे मंजूरी मिलते ही इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में इस हाइवे पर भी वाहन तेजी से रफ्तार भर सकेंगे। ऐसे में अब इस बाईपास और हाइवे से कई शहरों में जाना भी आसान हो जाएगा।
Scrap aluminium quality inspection Scrap aluminium quality standards Scrap metal industry certifications