सत्य खबर, चण्डीगढ़
पिछले एक महीने से भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हरियाणा वासियों को प्री मानूसन ने राहत प्रदान की थी। जिसके बाद किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई। दरअसल पिछले काफी दिनों से प्रदेश वासी भीषण गर्मी से दो-चार हो रहे थे। वहीं मौसम विभाग की माने तो गुरूवार से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। अब फिर से तापमान में बढ़ौतरी होगी। हालांकि पहले से कम ही होगी।
लेकिन 29 जून से राज्य में फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना बन रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में प्री मानसून हवाओं तथा एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से 16 जून रात्रि से प्री मानसून वर्षा की गतिविधियां शुरू हुई थी।
हरियाणा : 23 जून को आपके शहर में ये है पेट्रोल-डीजल का रेट
जिससे राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में पिछले चार-पांच दिनों से बादल और हवाओं के साथ बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि 28 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा जबकि 29 जून से राज्य में फिर से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस साल मानसून समय से कुछ पहले ही प्रदेश में प्रवेश कर रहा है। इससे प्रदेश के लोगों को जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं किसानों को बहुत ही फायदा होगा। दरअसल प्रदेश के अधिकतर जिलों में इस समय धान की रोपाई का काम चल रहा है। जिसके लिए पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में बारिश उनके लिए सोने पे सुहागे वाला काम करती है।
Scrap aluminium product reclamation Aluminium scrap resource conservation Metal waste repurposing technologies