सत्य खबर, चण्डीगढ़
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की नाराजगी के चलते और आईजी अम्बाला रेंज वाई पूरन कुमार के साथ चल रहे विवाद के कारण डीजीपी मनोज यादव ने बीच का रास्ता निकालते हुए। खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो में जाने की इच्छा जताई है। बता दें कि हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव की कार्य प्रणाली से प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज जिनके अधिकार क्षेत्र में पुलिस विभाग आता है नाराज चल रहे हैं।
वहीं पिछले दिनों प्रदेश के ही अम्बाला रेंज के आईजी वाई पूरन कुमार ने भी डीजीपी मनोज यादव के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराए जाने से कार्रवाही कराए जाने तक मोर्चा खोल रखा। उक्त दोनों ही वजह से परेशान चल रहे हरियाणा पुलिस के डीजीपी मनोज यादव ने हरियाणा सरकार के गृह विभाग को लेटर लिखकर हरियाणा काडर छोडक़र इंटेलिजेंस ब्यूरो में वापस जाने के लिए कहा है।
वहीं DGP मनोज यादव ने ट्वीट कर कहा, कि बीते 28 महीनों से, मैंने हरियाणा के नागरिकों की सेवा में डीजीपी के रूप में अपनी क्षमता के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। अब आईबी संकेत करता है और मैं करियर और पारिवारिक आवश्यकताओं के कारण भारत सरकार में वापस जाना चाहता हूं। मैंने हरियाणा सरकार से मुझे वापस जाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।
यह भी पढें:- लडक़ी ने दरोगा पर लगाया अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, एसपी ने पीडि़ता से पूछा व्हाटसअप चलाना जरुरी है
माना जा रहा है कि डीजीपी मनोज यादव ने यह दोनों ही समस्याओं का समाधान करते हुए बीच का रास्ता निकाल लिया है। हालांकि गृह विभाग ने फिलहाल इसकी मंजूरी नहीं दी है।
Aluminium recycling facility management Aluminium recycling ecosystem Scrap metal industry standards