सत्यखबर पलवल (मुकेश बघेल) – मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आर्शिवाद यात्रा का होडल विधानसभा क्षेत्र में मुडकटी चौक स्थित चेता खेड़ा फार्म के निकट नेशनल हाईवे नंबर 19 पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश नायर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत में हजारों की संख्या में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्र के गांवों की सरदारी ने मुख्यमंत्री का फूलमालाऐं डालकर व पुष्प भेट कर स्वागत किया और मुख्यमंत्री को अपना आर्शीवाद देते हुए होडल में भाजपा का कमल खिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री जगदीश नायर द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उमड़े जनसैलाव को देखकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल गदगद दिखाई दिए और पूर्व मंत्री जगदीश नायर की पीठ थपथपाकर अपना आर्शीवाद दिया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिहं,जिलाध्यक्ष जवाहर सिहं सौरोत भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने होडल विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि होडल विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच वर्षो में लोगों की दिन रात एक कर सेवा करने का काम किया है। प्रदेश सरकार ने विकास कार्य किए और लोगों के जीवन को कैसे सुलभ बनाया जाए इसके लिए योजनाऐं बनाई गई। सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाईन सिस्टम शुरू किया गया है। ई गवर्नेंस के माध्यम से अगर किसी को लाईसेंस बनवाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेना है तो एक ही छत के नीचे लोगों को सुविधाऐं प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सीएम विंडो की शुरूआत की गई है।
सीएम विंडों पर 6 लाख 30 हजार शिकायतें दर्ज की गई जिनमें से 5 लाख 80 हजार शिकायतों का निवारण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शासन का कार्य लोगों की सेवा करना है। पिछली सरकारों ने सीएलयू व जमीन अधिग्रहण के नाम पर लोगों को लूटने का काम किया। पिछली सरकारों में आए दिन नया घोटाला सामने आता था धीरे धीरे ऐसे नेताओं की बेनामी संपत्ति निकलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के बडे नेता सीबीआई के घेरे में आ गए है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि पांच सालों तक भाजपा सरकार ने लोगों को लुटने से बचाया है। इसलिए आने वाले पांच साल भी बचाने के लिए आर्शीवाद लेने के लिए लोगों के बीच में जन आर्शीवाद यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि होडल विधानसभा सीट पर कमल खिलेगा और भाजपा सरकार दोबारा सत्ता हांसिल करेगी।
पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो को गति प्रदान की जा रही है। होडल में भाजपा का विधायक नहीं होने के बावजूद भी करोड़ों रूपए के विकास कार्य किए गए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने होडल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सौगात देते हुए हसनपुर में सब तहसील की बिल्डिंग 2 करोड़ 39 लाख 79 हजार रूपए की लागत और हसनपुर में 4 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से बनने वाले न्यू बस स्टैंड का शिलान्यास किया है। होडल में 10 करोड़ 79 लाख रूपए की लागत से 50 बैड अस्पताल और 5 करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से बनकर तैयार हुए न्यू पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस होड़ल का उद्घाटन किया है।
जगदीश नायर ने कहा कि सिविल अस्पताल में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। अब लोगों को इलाज के लिए पलवल आने जाने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाऐं मिलने से लोगों के समय की बचत होगी। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने होडल विधानसभा क्षेत्र की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहरलाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि अबकी बार होडल क्षेत्र के लोगों ने होडल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक बनाने का मन बना लिया है। हरियाणा प्रदेश में भाजपा को 85 से भी अधिक सीटें हांसिल करेगी।
Aluminium recycling market expansion Automated aluminium scrap processing Metal scrap disposal
Metal reclaiming and reutilization services Ferrous material machinery upgrades Iron waste reclaiming depot
Ferrous material recycling education, Iron waste collection points, Metal recovery and repurposing solutions