हरियाणा

ब्रहमाकुमारीज ने शहर में पर्यावरण जागरूकता के तहत निकाली शांति यात्रा

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी फर्जी महिला ASI, साल भर से पहन रही थी पुलिस यूनिफार्म
Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी फर्जी महिला ASI, साल भर से पहन रही थी पुलिस यूनिफार्म

ब्रह्माकुमारीज द्वारा नेहरू पार्क में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के केन्द्र प्रमुख राजेन्द्र गर्ग ने मुख्यातिथि एवं ब्रहमाकुमारीज सेंटर इंचार्ज बीके सीमा ने अध्यक्ष के तौर पर शिरकत की। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ब्रहमाकुमारीज ने नेहरू पार्क में एवं शहर के मुख्य मार्गों से शांति यात्रा निकाली। सभी ने हाथों में पर्यावरण प्रदूषण को खत्म करने व शुद्ध वातावरण बारे जागरूकता संबंधी नारे लिखी हुई पट्टिका एवं बैनर पकड़े हुए थे। सभी सदस्यों ने मेडिटेशन द्वारा पर्यावरण में शांति कीवायब्रेशन फैलाई और प्रकृति को शुद्ध पवित्र बनाने का संकल्प लिया। बीके सीमा ने बताया कि संस्था का ग्राम विकास प्रभाग पिछले कई वर्षों से यौगिक खेती की पद्वति का प्रचार प्रसार करके रसायनिक खेती को समाप्त करने के अभियान में जुटा है। जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। विश्वभर में 8500 से ज्यादा शाखाओं में लाखों लोग मेडिटेशन द्वारा प्रकृति को वायब्रेशन देकर उसे पावन बनाने के अभियान में जुटे हैं। संस्था स्व: परिवर्तन से विश्व परिवर्तन के अभियान द्वारा प्रकृति को शुद्ध करने के भागीरथी अभियान में जुटी है। इस अवसर पर रणधीर नैन, डॉ. सुमन भारद्वाज, बीके मीना, ममता, रेणु, निशा, पूजा सहित काफी संख्या मेें लोग उपस्थित थे।

Haryana News: जिंद पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 से ज्यादा MTP किट्स की हुईं आपूर्ति, गिरफ्तार हुए आरोपी
Haryana News: जिंद पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 से ज्यादा MTP किट्स की हुईं आपूर्ति, गिरफ्तार हुए आरोपी

Back to top button