हरियाणा

भाजपा नेताओं को हो गया है अहम व वहम – रणदीप सुरजेवाला

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी
गुरुग्राम में NH48 पर दिल्ली के स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर को डंडों से पीटा,11 लाख की बाइक तोड़ी

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार सायं एसडी महिला महाविद्यालय के सभागार में हलका नरवाना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा लूट, झूठ और फूट की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि अब भाईचारे को खराब करने वाले भाजपा को हरियाणा की सरकार को बाहर करने का मौका आ गया है। भाजपा संसदीय चुनाव के परिणाम को लेकर मकालते में है जबकि देश और प्रदेश की सरकार बनने में मुद्दे अलग अलग होते हैं। भाजपा के नेताओं को बहम और अहम हो गया है। जिसका इलाज नरवाना के लोगों को करना आता है। नरवाना की जनता ने चौटाला का बहम निकाल दिया था। अब मनोहरलाल का बहम निकालना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच वर्षों में प्रदेश को कई वर्ष पीछे धकेल दिया है। किसानों को आज फसल बेचने में दिक्कत आ रही है। अगले छह माह में अगली फसल भाजपा नहीं खरीदेगी। पारदर्शी भ्रष्टाचार का दावा करते हुए कहा कि ऐसी कोई परीक्षा नहीं हुई, जिसका पर्चा लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता से किए आधे वायदे भी पूरे नहीं किए। आज प्रदेश का कर्मचारी, किसान, गरीब, पिछडा वर्ग सहित हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। इस अवसर पर विद्यारानी दनौदा, प्रभा माथुर, बृजेंद्रसिंह सुरजेवाला, जियालाल गोयल, कैलाश सिंगला, अनिल आर्य, सतबीर दबलैन, रामपाल उझाना, दर्शना देवी, सज्जन नरवाना, कृष्ण मोर, सुरेंद्र मोर, राजू पार्षद, देवेंद्र्र मंटा, राजपाल बनवाला, विनोद मंगला, दिलबाग मोर आदि कांग्रेसी कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे
Haryana News: ससुरालवालों की जिद और आरोपों से तंग आया डॉक्टर, अब पुलिस ढूंढ रही है उसे

Back to top button