राष्‍ट्रीय

Tripura Floods: 15 हजार करोड़ का नुकसान, 1.28 लाख लोग राहत शिविरों में ले रहे शरण

Tripura Floods: त्रिपुरा में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करते हुए बताया कि लगभग 15 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, 1.28 लाख लोग अभी भी राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि खाद्यान्न और ईंधन का पर्याप्त भंडार है।

15 हजार करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को बताया कि राज्य में आई बाढ़ से लगभग 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से बाढ़ के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.28 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

सभी दलों की बैठक के बाद बयान

सभी दलों की बैठक के बाद साहा ने कहा, ‘अनुमानित नुकसान 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। वास्तविक नुकसान का आकलन करने के बाद यह आंकड़ा बढ़ सकता है।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दलों की बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कठिन समय में मिलकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया है।

Amit Shah बिना दवा जी रहे हैं स्वस्थ जीवन! जानिए उनका फिटनेस मंत्र
Amit Shah बिना दवा जी रहे हैं स्वस्थ जीवन! जानिए उनका फिटनेस मंत्र

Tripura Floods: 15 हजार करोड़ का नुकसान, 1.28 लाख लोग राहत शिविरों में ले रहे शरण

खाद्यान्न और ईंधन का पर्याप्त भंडार

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि खाद्यान्न और ईंधन का पर्याप्त भंडार है। सरकार महंगाई को रोकने के लिए बाजारों पर कड़ी नजर रखेगी। इस बीच, आईएएनएस के अनुसार, शनिवार को त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। अधिकांश नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। एएनआई के अनुसार, वायु सेना ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे स्थानीय लोगों के लिए हेलिकॉप्टरों से चार हजार से अधिक खाद्य पैकेट गिराए हैं।

बांग्लादेश में बाढ़ से 18 लोगों की मौत

बांग्लादेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। देश के 64 में से 11 जिलों में लगभग 49 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) और लोगों से राहत कार्य में मदद करने की अपील की है।

Mithun Chakraborty की मांग ने मचाई हलचल! क्या बंगाल में लगेगा राष्ट्रपति शासन?"
Mithun Chakraborty की मांग ने मचाई हलचल! क्या बंगाल में लगेगा राष्ट्रपति शासन?

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए संगीत कार्यक्रम

इस बीच, स्थानीय बैंड और संगीतकारों ने ढाका विश्वविद्यालय के पास स्थित प्रसिद्ध स्मारक स्थल पर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए संगीत कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग एकत्र हुए। कार्यक्रम के आयोजक ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए दान करने का आग्रह किया।

Back to top button