हरियाणा

सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-

अग्रिशमन सेवा संघ एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ सम्बन्धित सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर तीन दिवसीय हड़ताल दूसरे दिन भी हरियाणा सरकार द्वारा की गई वादा खिलाफी के विरोध में प्रधान राजा राम बेदी की अध्यक्षता में जारी है। अग्रिशमन सेवा संघ, नगर पालिका संघ व सर्व कर्मचारी संघ द्वारा पूरे हरियाणा में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रधान राजा राम बेदी ने कहा कि वर्ष 2018 में भी सरकार की हठ धर्मिता के कारण पूरा हरियाणा 16 दिनों तक गंदगी में जीवन जीने पर मजबूर हुआ था। उस दौरान सरकार ने सर्वकर्मचारी संघ व नगर पालिका संघ से बातचीत करके कुछ मांगों को मानकर हड़ताल को समाप्त करवा दिया था। लेकिन किसी भी मांग को पूरा न करने के लिए सरकार ने पत्र जारी न करके कर्मचारियों के साथ धोखा किया। बार-बार चेताने पर भी सरकार नहीं चेती व कर्मचारियों को दोबारा हड़ताल पर जाने को मजबूर किया। जिसका परिणाम यह है कि हरियाणा वासी फिर से गंदी हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। इसके लिए पूर्ण रूप से मुख्यमंत्री व निकाय मंत्री कविता जैन जिम्मेवार हैं। उन्होंने कहा कि सभी संघ का कहना है कि अभी भी समय रहते 24 मई 2018 के फैसले के संदर्भ में पत्र जारी कर कर्मचारियों को उनका हक दें, अन्यथा सभी संघ सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लडऩे का पूर्ण मन बना चुके हैं। इस अवसर पर ईश्वर सच्चाखेड़ा, इन्द्र सिंह श्योकंद, प्रदीप शर्मा, राजेन्द्र सिणंद, विनोद बड़ौदा राज्य उपप्रधान अग्रिशमन आदि ने अपना सम्बोधन किया। इस मौके पर मेहर सिंह, शमशेर, राजा ढिल्लो, जयभगवान, बलजीत, विनोद, फूल सिंह, गौतम, सावित्री, किताबो, नाथ, भूपेन्द्र, विक्की, संजू, उषा, भानी व नीलम आदि मौजूद रहे।

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान
Haryana News: शिक्षा मंत्री ने खींची सख्ती की लकीर! मई में शुरू होगा ट्रांसफर परफॉर्मेंस का असली इम्तिहान

शहर में हड़ताल के चलते जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर
सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गये हैं। जिनमें आवारा पशु मुंह मारते देखे जा सकते हैं। शहर में साफ-सफार्इ न होने से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ेदान भर जाने के कारण लोग बाहर कचरा डालने को मजबूर हो गये हैं। सफाई कर्मचारियों ने अभी तो केवल 3 दिन की हड़ताल पर जाने का फैसला किया है, लेकिन कर्मचारियों की मांगें पूरी न हुई तो वे आंदोलन को बढ़ाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था का जनाजा निकलता देखा जा सकता है। बरसात का मौसम होने के कारण बीमारियां फैलने का भी अंदेशा है।

Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज
Kaithal News: पीड़ित ने मांगा इंसाफ पर पुलिस ने पिलाई चाय! जानिए क्यों निलंबित हुआ CIA इंचार्ज

Back to top button