सत्यखबर, चंडीगढ़।
AAP’s new strong organization in Haryana आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का पूरे प्रदेश में नया और मजबूत संगठन अप्रैल तक तैयार किया जाएगा। प्रदेश की सभी इकाईयों को भंग कर दिया गया है। प्रदेश, जोन, जिला, लोकसभा और विधानसभा समेत सभी पदों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है।AAP’s new strong organization in Haryana
also read:
श्रद्धा के कत्ल के दिन आखिर ऐसा क्या हुआ था… आफताब ने पुलिस के सामने बयां की पूरी कहानी
आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में से ग्राम और बूथ स्तर तक नए पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी।2024 के चुनावों के मद्देनजर संगठन की मजबूती देने के लिए नए और संघर्षशील पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएंगी।
वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि 29-30 जनवरी को जोनल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर संगठन निर्माण की शुरुआत की जाएगी। 29 को गुरुग्राम और रोहतक में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। वहीं 30 को हिसार और कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। AAP’s new strong organization in Haryana
Industrial aluminium recycling Aluminium scrap supervision Scrap yard services