खेती-बाड़ीताजा समाचार

Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से लगातार तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। दरअसल, मौसम विभाग ने 18,19 और 20 अप्रैल के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक बारिश होगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि, आज यानी 17 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

18 अप्रैल को हरियाणा के इन हिस्सों में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार यानी 18 अप्रैल को राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।

हमारी सरकार का प्रयास है कि समाज के गरीब, वंचित और दलित वर्ग को तमाम वह सुविधाएं मिलें जिनके वह हकदार हैं : नायब सैनी

19 अप्रैल को हरियाणा के इन हिस्सों में होगी बारिश

वहीं 19 अप्रैल को राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।  चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।

20 अप्रैल को हरियाणा के इन हिस्सों में होगी बारिश

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत

इसके अलावा मौसम विभाग ने 20 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, 20 अप्रैल के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

 

ये भी पढ़ें- हरियाणा में ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- महिला SI का नाम, लगाए ये आरोप

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़े, घरेलू गैस सिलेंडर का पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button