Haryana Weather Update: हरियाणा में कल रात से बदल जाएगा मौसम, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है। जहां पिछले दो दिनों से भयानक गर्मी हो रही है। इसी बीच मौसम विशेषज्ञ ने ताजा अपडेट जारी कर दिया है।

दरअसल, कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ मौसम को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कारण कल यानी 16 अप्रैल को हरियाणा के मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है।

हरियाणा के किसानों को सरकार उपलब्ध करवाएगी अफ्रीकी महाद्वीप में बड़े फार्म्स

उन्होंने बताया कल 16 अप्रैल रात्रि को राज्य में विशेषकर दक्षिण पश्चिमी और उत्तरी हरियाणा में मध्यम से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना बनी हुई है। परंतु बाद में फिर से मौसम खुश्क हो जाएगा। पश्चिमी हवाएं चलेंगे।  17 अप्रैल से 19 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर ड्राई रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में 15 जून के बाद इन लोगों पर होगी कार्रवाई, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए कड़े निर्देश

हरियाणा में आज झमाझम बारिश की संभावना, तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, गिरेगा तापमान, मिलेगी गर्मी और उमस से राहत

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top