ताजा समाचार

आज मणिपुर के थौबल से शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मध्यप्रदेश में सात दिनों तक रहेगी यात्रा, 9 जिलों को करेगी कवर …

सत्य खबर, मध्यप्रदेश , श्रुति घुरैया :

राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की आज से शुरुआत हों वाली है. बता दे की इस यात्रा को मणिपुर के थौबल से शुरू किया जाएगा । इस दौरान राहुल 6 हजार किमी से ज्यादा का सफर
तय करेंगे। जानकारी के अनुसार राहुल कांग्रेस नेताओं के साथ इंफाल के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने “न्याय का हक, मिलने तक” जैसे नारे लगाया। बता दे की दिल्ली में घने कोहरे के चलते राहुल की फ्लाइट में देरी हुई हैं।

15 राज्यों से होकर गुज़रेगी न्याय यात्रा –

14 जनवरी से शुरू होने वाली ये यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में 20 मार्च को खत्म होगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 713 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे। बता दे की यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

मध्यप्रदेश में इतने दिन रहेगी यात्रा –

मध्य प्रदेश में यात्रा सात दिनों तक रहेगी। इस दौरान यात्रा 698 KM और 9 जिलों को कवर करेगी। यात्रा मप्र के ग्वालियर-चंबल और मालवा के 9 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल राजस्थान के धौलपुर से होते हुए मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेंगे। यहां से यात्रा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर, मालवा, उज्जैन, रतलाम से झाबुआ होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा में चली जाएगी। इस रूट में मप्र की सात लोकसभा सीटें आएंगी।

महासचिव जयराम रमेश बोले- यह यात्रा वैचारिक है, चुनावी नहीं –

बता दे की बीते दिन 13 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने न्याय यात्रा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृतकाल के सुनहरे सपने दिखा रहे हैं, लेकिन हकीकत ये है कि पिछले 10 साल, अन्याय के काल रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10 साल में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय हुआ है, उसी को ध्यान में रखते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस पार्टी के मन में क्या है, इस बारे में राहुल गांधी जनता के बीच जाकर बताएंगे। यह एक वैचारिक यात्रा है, चुनावी यात्रा नहीं है।

Back to top button