व्यापारलाइफ स्टाइलवायरलहरियाणा

महिलाओं के खाते में आई लाडो लक्ष्मी की दूसरी किस्त सीएम बोले, आगे से हर 3 महीने बाद मिलेंगे इकट्ठा पैसे

महिलाओं के खाते में आई लाडो लक्ष्मी की दूसरी किस्त सीएम बोले, आगे से हर 3 महीने बाद मिलेंगे इकट्ठा पैसे

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

CM Haryana Nayab Saini ने 32 दिन बाद आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त महिलाओं के खाते में डाल दी। इस योजना के तहत 7 लाख 1 हजार 965 लाभार्थी बहनों के खातों में 2100 रुपए की राशि डाली गई है।

सरकारी स्कूलों में ड्रॉप आउट रेट कम कर नामांकन बढ़ाने की तैयारी

नायब सैनी ने इस दौरान कहा कि अब महिलाओं के खाते में हर महीने नहीं बल्कि हर 3 महीने के बाद योजना की राशि भेजी जाएगी।
योजना सितंबर 2025 में योजना लॉन्च हुई और 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के मौके पर पहली किस्त जारी की गई। बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर लाडो लक्ष्मी ऐप का शुभारंभ किया गया था। इस ऐप पर 30 नवंबर तक 9 लाख 552 महिलाओं ने आवेदन किया, जिनमें से 7 लाख 1 हजार 965 महिलाएं पात्र पाई गई। 5 लाख 58 हजार 346 महिलाओं ने अपना आधार KYC पूरा किया। 1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं का अभी वेरिफिकेशन पेंडिंग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं का वेरिफिकेशन पेंडिंग है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन है।आवेदन पूरा होते ही 24 से 48 घंटे में सारी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है। पात्र महिलाओं को एसएमएस द्वारा सूचित कर इसी ऐप पर दोबारा जाकर लाइव फोटो खींचकर अपलोड करने का निवेदन किया जाता है। आधार डेटाबेस के माध्यम से E-KYC होने के बाद सेवा विभाग इस योजना की पेंशन आईडी जारी कर देता है।

DHBVN का कमाल, उपभोक्ता को दिया 78 करोड़ 92 लाख का बिजली बिल

मुख्यमंत्री ने दूसरी किस्त जारी कर सभी पात्र बहनों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो संकल्प लिए हैं उन्हें तेज गति से पूरा कर रहे हैं।

बता दें कि लाडो लक्ष्मी योजना बीजेपी की हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे बड़ी योजना के रूप में सामने आएगी। इस योजना में सरकार ने सभी महिलाओं को ₹2100 देने की घोषणा की थी लेकिन हाल ही में जब इस योजना को लागू किया गया तो मुख्यमंत्री ने अभी यह योजना ₹100000 सालाना आय वाली महिलाओं के लिए जारी की थी लेकिन बाद में इसे पढ़कर 140000 रुपए की आय तक वाली महिलाओं के लिए कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि यह योजना तीन चरणों में पूरी की जाएगी और आने वाले समय में यह ₹300000 सालाना आय वाली महिलाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा

AJL मामले में प्रवर्तन निदेशालय हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button