सत्य खबर । नई दिल्ली/चंडीगढ़
हरियाणा में नगर निगम चुनाव की घोषणा हो गई है। सोनीपत, पंचकूला और अंबाला नगर निगम के लिए 27 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव की घोषणा होते ही पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम, नगर परिषद चुनावों के लिए सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने यह चुनाव अपने चुनाव चिह्न पर ही लड़ने की घोषणा की है।
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।सैलजा ने कहा कि हरियाणा में कुछ दिनों में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव होने हैं। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यापक रूप से विचार किया है। विचार विमर्श के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है कि वह आगामी नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी।
Scrap aluminum value Scrap aluminium market development Scrap metal sourcing