क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

900 किलो प्रतिबंधित विस्फोटक बरामद, अवैध रूप से बना रहे थे पटाखे

प्रतिबंधित विस्फोटक के सहारे हो सकता था बड़ा नुकसान

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

Banned Explosives : प्रदेश के मेवात में 900 किलोग्राम प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। हालांकि अभी प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी आई है उसके अनुसार यहां पर बिना लाइसेंस के पटाखे बनाकर भेजने का काम किया जा रहा था लेकिन पुलिस का मानना है कि यह विस्फोटक गलत हाथों में भी जा सकता था। यहां बता दे कि मेवात के इलाके से ही दिल्ली लाल किला कार विस्फोट में प्रयोग किया गया अमोनियम नाइट्रेट बेचा गया था। पुलिस का मानना है कि इस विस्फोटक के सहारे हरियाणा को दहलाने की साजिश भी हो सकती थी।

मंडियों का दौरा करके किसानों की समस्याओं को उठाएगी जेजेपी : डॉ अजय सिंह चौटाला

हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई थाना बिछौर क्षेत्र के गांव बीसरु की बीपीएल कॉलोनी में की गई, जहां बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा था।

पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को जारी जानकारी में बताया कि बिछौर थाना की पुलिस टीम पुन्हाना–फरदडी रोड स्थित बस अड्डा बीसरु के पास गश्त और अपराध जांच पर तैनात थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बीसरु निवासी ईसा, इस्राईल और जुल्ली पुत्र दीनू अपने खेतों में अवैध रूप से बारूद से पटाखे तैयार कर उन्हें बाजार में बेच रहे हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि आरोपिताें ने पीएचसी बीसरु के सामने स्थित बीपीएल कॉलोनी में एक टीन शैड के अंदर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है।

कांग्रेस और इनेलो का एजेंडा हमेशा वोट लो और शोषण करो : नायब सैनी

पुलिस टीम को मौके पर आता देख तीनों संदिग्ध आरोपित खेतों की ओर भाग निकले। आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, लेकिन मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर ली गई। पुलिस द्वारा टीन शैड की तलाशी लेने पर अंदर से 18 प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए, जिनमें हल्के पीले रंग की विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी। जांच में एक कट्टे का वजन करीब 50 किलो पाया गया। इस तरह कुल 900 किलो प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री पुलिस ने अपने कब्जे में ली।

इस मामले में पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ धारा 288 बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(बी) के तहत थाना बिछौर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

राजनीति की भेंट चढ़ा भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास कार्यक्रम, जमकर लात-घूंसे चले

#900KgExplosives #BannedExplosives #IllegalFireworks #FirecrackerCrime #SafetyFirst #ExplosiveRecovered #LawEnforcement #FireworksViolation #HazardousMaterials #PoliceAction #CrimeReport #ExplosiveSafety #ManufacturingIllegal #PublicSafety #CriminalInvestigation #ExplosivesRecovery #IllegalManufacturing #FireworksSafety #CommunityAwareness #ExplosiveThreat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button