क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

खुद को बड़े घर का बताकर फंसाई लड़की, फिर करने लगा ब्लैकमेल

महिला डॉक्टर ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस कर रही मामले की जांच

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

MBBS Doctor Blackmailing : पानीपत में एक लेडी MBBS डॉक्टर बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपने मकान की तीसरी मंजिल से कूद गई। इस जानलेवा कदम से उसके पूरे शरीर में फ्रैक्चर हो गया। वह इसी कंडीशन में कई दिनों तक पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती रही। वर्तमान में वह पूरी तरह चलने-फिरने में असमर्थ होकर बेड पर है।

भारत का आगे का रास्ता : धार्मिक पहचान और राष्ट्रीय जुड़ाव में संतुलन

जींद पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी मोहित की पहचान स्कूल के दिनों में हुई थी। दोनों जींद के एक पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ते थे। आरोप है कि मोहित ने खुद को संपन्न परिवार से बताकर युवती को अपने झांसे में लिया और शादी का प्रस्ताव रखा। साल 2019 में जब पीड़िता MBBS की पढ़ाई के लिए तेलंगाना गई, तब आरोपी भी वहां पहुंच गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने दोस्ती के बहाने युवती को नशीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद उसके साथ जबरदस्ती की। इसी दौरान आरोपी ने निजी वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर लीं।

जब युवती को आरोपी की सच्चाई का पता चला तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी लगातार उसका पीछा करने लगा और वीडियो वायरल करने तथा सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती पर दबाव बनाते हुए घर के सोने-चांदी के जेवर और एक करोड़ रुपये लाने की मांग की। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव से परेशान होकर महिला डॉक्टर ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पीड़िता के भाई और चाचा ने जब आरोपी मोहित को सामने आकर बात करने के लिए कहा। इस पर आरोपियों ने पीड़िता के परिवार को ही जेल भिजवाने और उसके छोटे भाई (जो पुणे में कानून की पढ़ाई कर रहा है) को जान से मारने की धमकी दे डाली।

जो हुड्डा साल भर पहले तक अच्छे थे, अब अचानक बुरे कैसे हो गए?

पुलिस अधीक्षक (SP) जींद ने जांच सफीदो के डीएसपी को सौंप दी। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी युवक ने डॉक्टर का शारीरिक शोषण करने के बाद उसकी निजी वीडियो और तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। इसके बाद पहले थाना पिल्लूखेड़ा (जींद) में जीरो FIR दर्ज की गई और घटना का मुख्य केंद्र पानीपत होने के कारण मामले को आगामी कार्रवाई के लिए मॉडल टाउन थाना स्थानांतरित किया गया। अब पानीपत पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

1. #HaryanaCrime 2. #Jind #Panipat 3. #ImpersonationScandal 4. #BlackmailCase 5. #JusticeForVictims 6. #FemaleDoctor 7. #PoliceInvestigation 8. #SafetyInHaryana 9. #CrimeAwareness 10. #SocialJustice 11. #VictimSupport 12. #HaryanaNews 13. #CommunitySafety 14. #StopBlackmail 15. #EmpowerWomen 16. #MentalHealthMatters 17. #PublicAwareness 18. #HaryanaPolice 19. #ProtectOurYouth 20. #EndViolenceAgainstWomen

अर्जुन चौटाला के कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने पर भाजपा ने मांगा इनेलो से जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button