ताजा समाचारवायरलहरियाणा

अर्जुन चौटाला के कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने पर भाजपा ने मांगा इनेलो से जवाब

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, क्या इनेलो का एक विधायक कम हो गया है

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

INLD V/s cockroach Janata Party : सोशल मीडिया पर व्यंग्य के तौर पर शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) हरियाणा में अब राजनीतिक बहस का विषय बन गई है। बेरोजगारी, युवाओं की नाराजगी और सरकार विरोधी भावनाओं के बीच शुरू हुआ यह ऑनलाइन ट्रेंड अब नेताओं के बयानों की धुरी बनता दिखाई दे रहा है।

भाजपा शासन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक : राव नरेंद्र सिंह

इनैलो के रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला द्वारा खुद को काकरोच जनता पार्टी का पहला विधायक कहे जाने के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने इनैलो पर तीखा कटाक्ष करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।

अरविंद सैनी ने कहा कि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इनैलो का एक विधायक कम हो गया है? क्योंकि स्वयं अर्जुन चौटाला सार्वजनिक रूप से काकरोच जनता पार्टी का पहला विधायक होने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में इनैलो नेतृत्व और विशेष रूप से अभय सिंह चौटाला को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

एसपी ने किया मनीषा के पिता को फोन, डीएसपी लोहारू से मिलकर सीबीआई अधिकारियों के साथ मीटिंग करें फिक्स

उन्होंने कहा कि अगर यह केवल मजाक या राजनीतिक स्टंट नहीं है, तो इनैलो को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या पार्टी आधिकारिक रूप से इस तथाकथित काकरोच जनता पार्टी से जुड़ रही है या फिर उसके विधायक व्यक्तिगत एजेंडे पर काम कर रहे हैं। अब जब इनैलो के विधायक स्वयं इस अभियान से जुडने की घोषणा कर रहे हैं, तो यह साफ हो जाता है कि इसके पीछे एक राजनीतिक मानसिकता भी काम कर रही है।

अरविंद सैनी ने कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि क्या इनैलो अब उसी डिजिटल राजनीति का हिस्सा बन चुकी है, जो सोशल मीडिया पर भोले-भाले युवाओं को भडक़ाने का प्रयास करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इनैलो को पहले यह तय करना चाहिए कि वह राजनीतिक पार्टी है या फिर सोशल मीडिया ट्रेंड का प्रयोगशाला मॉडल। क्योंकि जिस तरह से उनके विधायक बयान दे रहे हैं, उससे इनैलो पार्टी के भीतर ही भ्रम और खलबली की स्थिति पैदा होना स्वाभाविक है।

भाजपा नेता ने कहा कि हरियाणा की जनता गंभीर राजनीति चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की लड़ाई होनी चाहिए, लेकिन समाज को बांटने और युवाओं को गुमराह करने वाले अभियानों का समर्थन किसी भी जिम्मेदार दल को शोभा नहीं देता। अरविंद सैनी ने कहा कि अर्जुन चौटाला की घोषणा के बाद अभय चौटाला को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या इनैलो से उनके विधायक ही छिटक रहे हैं। अरविंद सैनी ने कहा कि अर्जुन चौटाला द्वारा खुद को काकरोच जनता पार्टी का विधायक बताने से स्पष्ट हो जाता है कि अब अर्जुन चौटाला का विश्वास इनैलो में नहीं रहा।

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह पर अदालत में फैसला रखा सुरक्षित

इस बीच सिरसा में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने सीधे टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। हालांकि उन्होंने इसे युवाओं, मजदूरों और किसानों के भीतर बढ़ते गुस्से का संकेत बताया। कहा कि सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही, इसी कारण जनता नाराजगी जाहिर कर रही है।

1. #HaryanaPolitics 2. #BJPvsINLD 3. #ArjunChautala 4. #CockroachJanataParty 5. #PoliticalDrama 6. #HaryanaNews 7. #BJPStatement 8. #INLDResponse 9. #PoliticalAlliance 10. #HaryanaElections 11. #PartyPolitics 12. #ChautalaControversy 13. #HaryanaUpdates 14. #PoliticalTensions 15. #BJPLeadership 16. #INLDCrisis 17. #HaryanaDebate 18. #PoliticalAccountability 19. #HaryanaVoices 20. #CivicEngagement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button