ताजा समाचारवायरलहरियाणा

जो हुड्डा साल भर पहले तक अच्छे थे, अब अचानक बुरे कैसे हो गए?

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ एक नेता द्वारा नितन्तर की जा रही आधारहीन बयानबाजी पर जताया एतराज

Satyakhabarindia

 

 

भारत का आगे का रास्ता : धार्मिक पहचान और राष्ट्रीय जुड़ाव में संतुलन

सत्य खबर हरियाणा

Satpal Barahmchari MP : हरियाणा के एक नेता द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ निरंतर की जा रही बयानबाजी पर एतराज करते हुए सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि ये नेता जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ थे, वो काफी समय तक उनके कार्यों व व्यक्तित्व की तारीफ़ों के पुल बांधते नजर आते थे और उनसे अनेकों बार राजनीतिक लाभ भी प्राप्त किया। सांसद ब्रह्मचारी ने सवाल किया कि जो हुड्डा साल भर पहले तक अच्छे थे, अब अचानक बुरे कैसे हो गए?

अर्जुन चौटाला के कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने पर भाजपा ने मांगा इनेलो से जवाब

उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के ही नहीं देश भर के किसानों के सर्वमान्य नेता हैं। उनका एक बड़ा गुण ये भी है कि वो अपने कट्टर विरोधी के खिलाफ भी कभी हल्के शब्दों का प्रयोग नहीं करते। हुड्डा के विरुद्ध बयानबाजी करने वाले इस नेता को सलाह देते हुए सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि उन्हें ऐसी आधारहीन बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, इससे उनका खुद का ही नुकसान है। हरियाणा की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी हल्की भाषा को कभी स्वीकार नहीं करते।

हरियाणा में जो कांग्रेस भाजपा के मुकाबले मजबूती से खड़ी है। उसका श्रेय भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, दीपेन्द्र हुड्डा के साथ ही प्रदेश के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को जाता है।

हीरा ग्रुप की चेयरपर्सन नौहरा शेख ‘शेख खमर जहां’ बनकर रह रही थी हरियाणा में

1. #HaryanaPolitics 2. #HoodaControversy 3. #SatpalBarahamchari 4. #PoliticalShift 5. #LeadershipChange 6. #HaryanaNews 7. #PublicOpinion 8. #PoliticalAnalysis 9. #HaryanaUpdates 10. #MPInsights 11. #PoliticalDebate 12. #HoodaVsBarahamchari 13. #StateOfHaryana 14. #PoliticalDynamics 15. #HaryanaLeaders 16. #CurrentAffairs 17. #PoliticalTrends 18. #HaryanaVoices 19. #CivicEngagement 20. #HaryanaFuture

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button