ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कॉकरोच जनता पार्टी शरारती तत्वों की हरकत : मनोहर लाल

कहा, देश 283 गीगावॉट बिजली आपूर्ति करने में सक्षम

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

Manohar Lal : केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी शरारती तत्वों की हरकत है और इस नाम से जो भी पोर्टल चलाया जा रहा है उसे बंद कर दिया गया है। ‌ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब इसे संचालित करने वाले लोग भी पीछे हट चुके हैं। केंद्रीय मंत्री बीती देर रात करनाल रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय ऊर्जा,आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल देर रात्रि रेलगाड़ी से करनाल रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर खास तौर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर और विधायक जगमोहन आनंद भी मौजूद थे।

भारत का आगे का रास्ता : धार्मिक पहचान और राष्ट्रीय जुड़ाव में संतुलन

मीडिया ने जब किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के खुद को इस पार्टी का संयोजक बताए जाने का जिक्र किया, तो खट्टर ने हल्के अंदाज में मुस्कुराते हुए सिर्फ ठीक कहकर जवाब दिया।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से देशभर में हीट वेव का असर लगातार बढ़ रहा है। इसी के चलते 21 मई को बिजली की मांग 271.8 गीगावॉट तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी मांग के बावजूद केंद्र सरकार और बिजली विभाग ने बेहतरीन प्रबंधन किया, जिससे देश में कहीं भी बड़ी परेशानी नहीं आई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में यदि बिजली की मांग 283 गीगावॉट तक भी पहुंचती है तो देश उसे पूरा करने में सक्षम है।

भविष्य की जरूरतों को लेकर सरकार की तैयारी

जो हुड्डा साल भर पहले तक अच्छे थे, अब अचानक बुरे कैसे हो गए?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में बिजली की खपत और तेजी से बढ़ेगी। इसे देखते हुए केंद्र सरकार पहले से ही व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि सोलर पावर, हाइड्रो पावर और थर्मल पावर सेक्टर को लगातार मजबूत किया जा रहा है ताकि भविष्य की जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सके।उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम संसाधनों पर बढ़ते दबाव के कारण आने वाले समय में बिजली आधारित तकनीकों का उपयोग तेजी से बढ़ेगा। इलेक्ट्रिक उपकरणों, एआई टेक्नोलॉजी, डाटा सेंटर और ईवी सेक्टर के विस्तार से बिजली की मांग में बड़ा उछाल आने की संभावना है। सरकार का लक्ष्य है कि ऊर्जा जरूरतों को समय रहते पूरी तरह मजबूत किया जाए।

विभिन्न मंत्रालयों के कार्यों की समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद हुई मंत्री परिषद बैठक को लेकर भी मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विदेश से लौटते ही काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में शामिल हुए, जिसमें करीब 70 मंत्रियों ने भाग लिया।

करीब साढ़े चार घंटे तक चली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विदेशी दौरे के अनुभव सांझा किए और विभिन्न मंत्रालयों के कार्यों की समीक्षा की गई। खट्टर ने कहा कि यह करीब छह महीने बाद हुई नियमित बैठक थी, जिसमें देश के मौजूदा हालात और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अर्जुन चौटाला के कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने पर भाजपा ने मांगा इनेलो से जवाब

राहुल गांधी के सवालों पर साधी चुप्पी

प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वह पहले भी इस विषय पर अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब बार-बार इस मुद्दे पर बोलना उचित नहीं समझते।

1. #HaryanaPolitics 2. #ManoharLal 3. #CockroachJanataParty 4. #PoliticalMischief 5. #HaryanaLeadership 6. #PublicAwareness 7. #PoliticalIntegrity 8. #HaryanaNews 9. #CivicEngagement 10. #ResponsibleGovernance 11. #PoliticalAccountability 12. #HaryanaDevelopment 13. #VoterEducation 14. #DemocraticValues 15. #HaryanaUnity 16. #PoliticalDiscourse 17. #HaryanaCitizens 18. #LeadershipMatters 19. #HaryanaFuture 20. #CivicResponsibility

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button