ताजा समाचार

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है: पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर बोले सीएम धामी

Satyakhabarindia

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को जनकल्याण, सुशासन और विकास का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश की जनता अब नारे नहीं, बल्कि काम के आधार पर वोट देती है। उन्होंने कहा कि 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता ने विकास और सुशासन की राजनीति को स्वीकार किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक की प्रथा समाप्त करने और पड़ोसी देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने जैसे कदमों ने देश की दिशा और दशा बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वासी, सुरक्षित और विश्व मंच पर सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है।

चानौत के ग्रामीण अपने प्रस्ताव पर अड़े, सरकार का प्रस्ताव नामंजूर

धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले योजनाएं केवल कागजों तक सीमित रहती थीं, जबकि आज शिलान्यास के साथ तय समय पर परियोजनाओं का लोकार्पण भी हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया है और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए लाखों करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला और युवाओं का सशक्तिकरण है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जन-धन योजना, जल जीवन मिशन और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

मनोहर लाल को मिल सकती है पंजाब के चुनाव में बड़ी जिम्मेवारी, पहले भी पंजाब के चुनावों में कर चुके काम

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए धामी ने कहा कि आज का भारत आतंकवाद का जवाब सख्ती से देता है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाइयों ने दुनिया को भारत की नई कार्यशैली दिखाई है। उन्होंने कहा कि देश में बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है और सड़क, रेल, हवाई तथा डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में चल रही तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में कनेक्टिविटी, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करेगा।

हरियाणा का आईपीएस अधिकारी 3 करोड़ की रिश्वत के मामले में सीबीआई की रडार पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button