ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

मनोहर लाल को मिल सकती है पंजाब के चुनाव में बड़ी जिम्मेवारी, पहले भी पंजाब के चुनावों में कर चुके काम

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर उपलब्धियां का बखान करने पंजाब पहुंचे मनोहर लाल

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Manohar Lal : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है। पार्टी ने हाल ही में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पंजाब में विशेष रूप से सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के लिए मनोहर लाल की ड्यूटी लगी थी।

फरीदाबाद में 3000 से ज्यादा मकान पर खतरे के बादल, डर और अनिश्चितता का माहौल

पंजाब विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे विश्वस्त और अनुभवी टीम के अहम सदस्य केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी पंजाब में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठनात्मक क्षमता, प्रशासनिक अनुभव और साफ-सुथरी छवि के कारण भाजपा नेतृत्व पंजाब में मनोहर लाल की भूमिका को विशेष महत्व दे रहा है।

पंजाब में भाजपा के विस्तार अभियान के बीच मनोहर लाल की बढ़ती सक्रियता को विशेष रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास के अनेक नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रत्येक नीति और योजना का केंद्र बिंदु समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति रहा है। गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने ऐसी योजनाएं लागू की हैं जिनका सीधा लाभ करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है।

हरियाणवी गीत कालेज आली छोरी को लेकर अब विवाद, रोडवेज के चालक और परिचालक उतरे मैदान में

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी लगातार पंजाब में सक्रिय हैं। ऐसे में भाजपा पंजाब में संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा के अनुभवी नेतृत्व का भरपूर उपयोग कर रही है। मनोहर लाल का लंबा प्रशासनिक अनुभव, संगठन पर मजबूत पकड़ और प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनका विश्वासपूर्ण संबंध उन्हें भाजपा की चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण स्तंभ बनाता है।

मनोहर लाल के लिए पंजाब कोई नया राज्य नहीं है इससे पहले भी वह पंजाब में काफी कम कर चुके हैं। वर्ष 2004 में उन्हें क्षेत्र संगठन महामंत्री का उत्तरदायित्व सौंपा गया था जिसमें जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश शामिल थे। उनके कार्यकाल में इन राज्यों में भाजपा ने कई सफलता प्राप्त की। इससे पहले भी पंजाब में चुनाव में भाजपा की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। पार्टी हाईकमान का मानना है कि जिस प्रकार में काम किया है अगर अब उन्हें यहां जिम्मेदारी दी जाती है तो वह अपने पुराने अनुभव का लाभ यहां उठा सकते हैं, जिससे पार्टी को लाभ मिल सकता है।

#HaryanaPolitics #ManoharLal #PunjabElections #PoliticalStrategy #Election2027 #Leadership #PoliticalResponsibility #ElectionCampaign #PunjabPolitics #BJPLeadership #PoliticalExperience #ElectionManagement #HaryanaNews #PunjabUpdates #PoliticalAnalysis #ElectionStrategy #StateElections #PoliticalInfluence #CampaignTrail #VoterEngagement

कंगना रानौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता हरियाणा में टैक्स फ्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button