ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कंगना रानौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता हरियाणा में टैक्स फ्री

मुख्यमंत्री ने देखी विशेष स्क्रीनिंग, कंगना भी थी मौके पर मौजूद, मुख्यमंत्री ने फिल्म को सराहा

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Bharat Bhagya Vidhata : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा में कंगना रनौत अभिनीत फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके सामान्य दिखने वाले असाधारण नागरिक हैं और यही लोग देश के असली भाग्य विधाता हैं। विकसित भारत के निर्माण में आम नागरिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के बाद यह घोषणा की। फिल्म देखने के बाद सैनी ने कहा कि देश की वास्तविक शक्ति केवल सरकार या सशस्त्र बलों में नहीं, बल्कि आम नागरिकों के चरित्र, साहस और सेवा-भाव में निहित है। कार्यक्रम में सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत, नायब सिंह सैनी के साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

फरीदाबाद में 3000 से ज्यादा मकान पर खतरे के बादल, डर और अनिश्चितता का माहौल

महिला सशक्तिकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय नारी केवल परिवार की धुरी नहीं बल्कि संकट के समय समाज की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं से महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और हरियाणा ने भी इस दिशा में उल्लेखनीय बदलाव देखा है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 26/11 का दर्द पूरे देश का दर्द था लेकिन भारत ने आतंकवाद के सामने कभी घुटने नहीं टेके। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है और ऑप्रेशन सिंदूर इसका ताजा उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का दर्पण और मार्गदर्शक भी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं केवल परिवार की रीढ़ ही नहीं हैं, बल्कि समाज की एक सशक्त शक्ति भी हैं, जो संकट के समय अपनी संवेदना को ठोस कदमों में बदलने की क्षमता रखती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करता। आज भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है और अब हम आतंकियों को उनके ही ठिकानों में जाकर जवाब देते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 26/11 का दर्द पूरे देश का दर्द था लेकिन भारत ने आतंकवाद के सामने कभी घुटने नहीं टेके। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है और ऑप्रेशन सिंदूर इसका ताजा उदाहरण है।

हरियाणवी गीत कालेज आली छोरी को लेकर अब विवाद, रोडवेज के चालक और परिचालक उतरे मैदान में

यह फिल्म 26/11 हमलों की रात मुंबई के कामा अस्पताल के भीतर हुई घटनाओं पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि जब बाहर अफरा-तफरी और आतंक का माहौल था, तब नर्स, वार्ड ब्वॉय, सफाईकर्मियों, लिफ्ट ऑपरेटर, सुरक्षा कर्मचारियों और प्रशासनिक कर्मियों ने डटे रहकर अपना कर्तव्य निभाया। सैनी ने फिल्म में महिला शक्ति के चित्रण की भी प्रशंसा की। उन्होंने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह साहस, करुणा, कर्तव्य और मानवता की एक सशक्त कहानी है जो हर भारतीय के मन को छूती है।

#KanganaRanaut #BharatBhagyaVidhata #HaryanaCinema #TaxFreeFilm #IndianFilmIndustry #BollywoodNews #CulturalPromotion #FilmTaxExemption #SupportLocalCinema #HaryanaGovernment #MovieRelease #CinematicExperience #FilmLovers #HaryanaFilmIndustry #EntertainmentNews #CinemaLovers #FilmPromotion #HaryanaCulture #BollywoodUpdates #TaxFreeMovies

SIR को लेकर कांग्रेस और भाजपा सक्रिय, बाकी दलों की रुचि नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button