जिन लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में पिछले चुनाव में पार्टी हारी उन पर डॉक्टर अर्चना गुप्ता का फोकस
कहा, रेनू भाटिया ने कुरुक्षेत्र में अच्छा काम किया, लेकिन बदलाव प्रकृति का नियम

सत्य खबर हरियाणा
Archana Gupta : हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष वर्तमान में प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में जिला स्तर पर डॉ अर्चना गुप्ता के स्वागत के कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। पार्टी के संगठन स्तर पर होने वाले इन कार्यक्रमों के लिए प्रभारी भी बनाए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने रेनू भाटिया को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने साफ किया है कि कुरुक्षेत्र में रेनू भाटिया ने अच्छा काम किया लेकिन बदलाव प्रकृति का नियम है और कोई भी व्यक्ति एक पद पर नहीं रह सकता किसी दूसरे को इस पद की जिम्मेदारी देनी थी इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया। डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि आज वह प्रदेश अध्यक्ष है कल कोई और होगा।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अर्चना गुप्ता ने उन 42 विधानसभा तथा पांच लोकसभा सीटों को अपने मुख्य एजेंडा में शामिल किया है जहां पर पिछले विधानसभा चुनाव में और लोकसभा चुनाव में पार्टी को सफलता नहीं मिली थी। डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि इन क्षेत्रों में संगठन की कमियों को दूर कार्यकर्ताओं को नए सिरे से सक्रिय किया जाएगा ताकि आने वाले समय में इन इलाकों में पार्टी जीत दर्ज कर सके। डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि जिस राजनीतिक दल का संगठन मजबूत होता है तो उसी की सरकार बनती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने जमीन स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम किया और उसी का परिणाम है कि हरियाणा में पार्टी को तीसरी बार जीत हासिल हुई।
यमुनानगर और अंबाला में डॉक्टर अर्चना गुप्ता का जबरदस्त स्वागत हुआ। अंबाला में प्रदेश के सबसे सीनियर भाजपा नेताओं में से एक अनिल विज ने डॉ अर्चना गुप्ता का स्वागत किया और उन्हें सफलता का आशीर्वाद दिया।
भाजपा संगठन को मजबूत करने की कोशिश में डॉक्टर अर्चना गुप्ता अब तक कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर का दौरा कर चुकी हैं। सोमवार को वह कैथल और फतेहाबाद के दौरे पर रहेंगी। फरीदाबाद और गुरुग्राम में उनके दो-दो कार्यक्रम रहने वाले हैं। जबकि दिवाली और गोहाना जिला नहीं होने के बावजूद भी यहां भी उनके कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जून के अंत तक उनका पूरे हरियाणा का दौरा हो जाएगा और उसके बाद वह पुराने और नए लोगों की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेंगी।
वोटर लिस्ट के एसआईआर पर उन्होंने कहा कि किसी भारतीय नागरिक को डरने की कोई जरूरत नहीं है जो भी वास्तविक नागरिक है उसका या उसके परिवार का रिकॉर्ड वर्ष 2000 की बसें लिस्ट में देश के किसी ने किसी हिस्से में जरूर मिलेगा चाहे वह हरियाणा से बाहर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में ही क्यों ना हो? ऐसे किसी भी व्यक्ति का वोट नहीं काटा जाएगा। अगर किसी व्यक्ति का 2000 में रिकॉर्ड कहीं नहीं मिलता है तो इसकी जांच जरूरी है। ऐसे में वोटर लिस्टों का शुद्धिकरण किया जा रहा है।
#HaryanaPolitics #DrArchanaGupta #LokSabhaElections #AssemblyElections #PoliticalStrategy #Election2029 #PartyRevival #ConstituencyFocus #VoterEngagement #ElectionCampaign #PoliticalLeadership #GrassrootsMovement #HaryanaDevelopment #ElectoralChallenges #WinningBackVotes #PoliticalAnalysis #CampaignStrategy #HaryanaElections #PublicSupport #FutureOfHaryana