उषा प्रियदर्शी होगी हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष, मीना परमार को उपाध्यक्ष बनाया
पांच सदस्य भी की नामित, अगले एक-दो दिन में संभालेंगे कार्यभार

सत्य खबर हरियाणा
Haryana commission for Women : प्रदेश सरकार ने हरियाणा महिला आयोग का नए सिरे से गठन किया है। आयोग में पहले से सदस्यों के पद रिक्त थे। 3 दिन पहले एक विवाद के चलते हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी इस्तीफा दे दिया था इसके बाद आयोग पूरी तरह से रिक्त हो गया था। महिला आयोग की अध्यक्ष समेत सभी सदस्य सोमवार को कार्यभार संभाल सकते हैं।
प्रदेश सरकार ने हरियाणा महिला आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है। सरकार ने साथ ही पांच महिला सदस्यों को भी आयोग की सदस्य के रूप में नामित किया है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया गया है। भिवानी की मीना परमार को महिला आयोग में उपाध्यक्ष लगाया गया है। इसके साथ ही महिला आयोग में पांच सदस्य भी नियुक्त हुई हैं। आयोग में भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान को सदस्य बनाया गया है।
रेनू भाटिया ने हरियाणा महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में करीब साढे चार साल तक कार्य किया हालांकि महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल होता है लेकिन उनके 3 साल पूरे होने के बाद प्रदेश सरकार ने अगले आदेशों तक उनके कार्यकाल में बढ़ोतरी कर दी थी।
कुरुक्षेत्र में एक डॉक्टर द्वारा एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया की नर्सों के साथ तनातनी हो गई थी इसके बाद नर्सो ने हड़ताल कर दी थी। उसी समय से यह मामला तूल पकड़ गया। इस विवाद के अगले ही दिन रेनू भाटिया को इस्तीफा देना पड़ा था।
इस मामले में रेनू भाटिया बिल्कुल अकेली पड़ गई थी। उनके बचाव में भाजपा का कोई भी नेता नहीं आया था। उसी समय से इस बात की उम्मीद लगाई जा रही थी कि प्रदेश सरकार ने रेनू भाटिया की जगह किसी अन्य को महिला आयोग की अध्यक्ष बनाने का फैसला कर लिया है। हालांकि महिला आयोग की अध्यक्ष की दौड़ में और भी कई नाम थे लेकिन सरकार ने उषा प्रियदर्शी को इस पोस्ट पर बैठाकर उन्हें भाजपा संगठन में किए गए उनके कार्यों का इनाम दिया है।
#HaryanaWomensCommission #UshaPriyadarshi #MeenaParmar #WomenLeadership #EmpowerWomen #GenderEquality #WomenInPolitics #HaryanaNews #WomenEmpowerment #LeadershipRoles #WomenInLeadership #SocialChange #WomenRights #FemaleLeaders #InspiringWomen #WomenAdvocacy #HaryanaWomen #WomenSupportWomen #BreakingBarriers #WomenInPower