क्राइम्‌ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

जींद सीएमओ का ड्राइवर 44000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

दिव्यांग सर्टिफिकेट रिन्यू करवाकर ऑनलाइन करवाने के नाम पर ली थी रिश्वत

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Bribe demanded for renewing disability certificate : जींद जिले में दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने, उसे रिन्यू करवाने और ऑनलाइन करवाने के नाम पर किस प्रकार से भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है इस बात का खुलासा जींद सीएमओ के ड्राइवर के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने से हुआ है।

उषा प्रियदर्शी होगी हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष, मीना परमार को उपाध्यक्ष बनाया

नागरिक अस्पताल जींद में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएमओ कार्यालय में कार्यरत ड्राइवर जगदीश वासी गांव फूलिया खुर्द को 44 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) यूनिट सिरसा की टीम ने शिकायतकर्ता सोनू पुत्र सूर्या राम, निवासी फूलिया खुर्द की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि दिव्यांग सर्टिफिकेट रिन्यू करवाने और ऑनलाइन करवाने के बदले उससे 44 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के पास स्थित वीटा बूथ के नजदीक आरोपी को रिश्वत की राशि दी। जैसे ही पीड़ित ने इशारा किया एसीबी की टीम ने आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

नायब सैनी के पंजाब के कार्यक्रमों को प्रशासन के माध्यम से रोकने की कोशिश कर रही है पंजाब सरकार

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग सहित जिले में हड़कंप मच गया है। एसीबी के अधिकारी मानते हैं कि इस मामले में उन डॉक्टरों की भूमिका हो सकती है जिन्हें यह सर्टिफिकेट रिन्यू करना था। भ्रष्टाचार ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगर इस मामले में किसी चिकित्सक का नाम आया तो उसकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

#HaryanaNews #JindCMO #BriberyScandal #CorruptionAlert #AntiCorruption #LawEnforcement #JusticeServed #TransparencyMatters #PublicIntegrity #GovernmentAccountability #CrimeReport #BribeCaught #EthicsInGovernment #CivicResponsibility #FightCorruption #IntegrityInPublicService #HaryanaPolice #AccountabilityMatters #Whistleblower #CivicAwareness

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है: पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर बोले सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button