ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

नायब सैनी के पंजाब के कार्यक्रमों को प्रशासन के माध्यम से रोकने की कोशिश कर रही है पंजाब सरकार

पटियाला में सैनी समाज के कार्यक्रम में आप सरकार पर जमकर हमला बोला मुख्यमंत्री ने

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

CM Nayab Saini : हरियाणा के CM नायब सैनी ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार ने प्रशासन के जरिए उनका कार्यक्रम रोकने की कोशिश की। पिछले दो दिनों से उनके कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की जा रही थी। मुझे यह बात अच्छी नहीं लगी। मैंने मान साहब को कहा था कि यह काम न किया करो। एक दिन मैं सरदार शहीद ऊधम सिंह को पुष्प अर्पित करने सुनाम जाना था। जब मैं सुनाम गया तो वहां के एसएसपी का फोन मेरे स्टाफ को आया। मेरे को कहने लगे कि आप वहां पर न आएं। वहां पर कुछ नहीं है। मैंने कहा कि कोई बात नहीं। मैंने तो शहीद ऊधम सिंह के स्थान पर जाना है। मैंने कोई और काम नहीं करना है।

चानौत के ग्रामीण अपने प्रस्ताव पर अड़े, सरकार का प्रस्ताव नामंजूर

सैनी समाज के विशाल महासम्मेलन के लिए सैनी समाज वेलफेयर कमेटी और इसके सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनी समाज का इतिहास कोई साधारण इतिहास नहीं बल्कि संघर्ष, त्याग, तपस्या और अटूट सेवा का इतिहास है। इस समाज ने हमेशा शिक्षा, कृषि, रक्षा और राष्ट्र निर्माण में सबसे आगे रहकर अपनी भूमिका निभाई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज अपनी मेहनत प्रतिभा और संघर्ष के लिए जाना जाता है उसे यहां उसके बुनियादी अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। हमें इस व्यवस्था और अन्याय के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठानी होगी। हरियाणा में हमारी सरकार का एक ही नियम है जो वादा किया उसे पत्थर के लकीर मानकर पूरा किया। समाज के कल्याण, आपके अधिकारों की रक्षा और नीतिगत रूप से या व्यक्तिगत रूप से जो भी बन पड़ेगा उसे करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

पटियाला के राजपुरा में सैनी समाज के सम्मेलन में शामिल हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब की AAP सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आई थी, लेकिन आज पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। उद्योगपति उनसे मिलते हैं और कहते हैं कि वे हरियाणा में उद्योग लगाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि जब पंजाब में उनकी सरकार बनेगी तो कोई भी उद्योग राज्य से बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकेले राजपुरा में 7500 करोड़ रुपए का निवेश किया है, जिससे 64,000 से अधिक रोजगार पैदा होने की बात कही गई है।

सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय केवल चुनाव का नारा बनकर नहीं रहा है, बल्कि इसे सरकार की नीति और नियत दोनों में ईमानदारी से लागू किया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में ही ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया, जो कि एक ऐतिहासिक और युगांतकारी कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने ओबीसी समाज को कभी सिर्फ वोट बैंक नहीं माना, बल्कि नेतृत्व सौंपकर उन्हें असल मायने में सशक्त बनाया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि पंजाब से ओबीसी समाज के वरिष्ठ नेता सरदार इकबाल सिंह लालपुरा जी को पार्टी के सर्वोच्च नीति निर्धारक संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया है।

देहरादून हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, आरोपी के घर पहुंची भीड़ और बुलडोजर
देहरादून हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, आरोपी के घर पहुंची भीड़ और बुलडोजर

सीएम सैनी ने कहा कि अकेले राजपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 करोड़ रुपये की योजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार बुजुर्गों को 1500 रुपए की पेंशन भी नहीं दे पा रही है, जबकि हरियाणा में अविवाहित लोगों को भी पेंशन दी जा रही है। सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, उन्हें पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर लागू किया जाएगा।

सीएम सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आई थी, लेकिन आज पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। आम आदमी पार्टी ने बड़े वादे किए थे, जैसे रोजगार देना और नशा खत्म करना, लेकिन ये वादे पूरे नहीं हुए। युवाओं को रोजगार नहीं मिला और वे नशे की समस्या से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि साढ़े चार साल में 75 हजार नौकरियां दी गई हैं, जबकि उनकी सरकार ने डेढ़ साल में 50 हजार लोगों को सरकारी नौकरी दी है।

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार 42.5 लाख बुजुर्गों के खातों में पेंशन भेज रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि बुजुर्गों को 1500 रुपये कैसे मिलते हैं और यह सब लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में बाढ़ आई थी तो किसानों को 20 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया था। वहीं गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने अलग-अलग दावे किए थे, जबकि उनकी सरकार ने किसानों को 50 हजार रुपए देने की बात कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो पार्टी खुद को “कट्टर ईमानदार” कहती है, लेकिन एक टावर से नोटों का बैग फेंके जाने जैसी घटनाएं सामने आईं। कुछ विधायकों के ऑडियो-वीडियो भी चर्चा में रहे। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल मूल रूप से हरियाणा के हैं, लेकिन यमुना के पानी को लेकर उन्होंने झूठा आरोप लगाया कि उसमें जहर मिलाया गया है, जबकि उन्हें खुद यमुना का पानी पीकर देखना पड़ा।

मनोहर लाल को मिल सकती है पंजाब के चुनाव में बड़ी जिम्मेवारी, पहले भी पंजाब के चुनावों में कर चुके काम

#HaryanaPolitics #PunjabGovernment #NayabSaini #PoliticalEvents #AdministrationInterference #PunjabNews #HaryanaUpdates #PoliticalDebate #GovernmentActions #PublicEvents #PoliticalTension #StatePolitics #CivicEngagement #DemocracyInAction #PoliticalFreedom #EventManagement #PoliticalRights #HaryanaNews #PunjabUpdates #CurrentAffairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button