क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

नूंह जिले में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, दो पशु तस्कर घायल दो पशु तस्कर घायल

पिकअप वाहन में 5 ऊंट रस्सियों से बंधे हुए मिले, अवैध पिस्तौल भी बरामद

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Police Encounter : हरियाणा के नूंह जिले में अपराध जांच शाखा (CIA) और कथित पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह घटना फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई, जहां फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने पीछा करने के बाद एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोक लिया। आरोपियों ने पीछा किए जाने के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है। वहीं पिकअप वाहन की तलाशी के दौरान रस्सियों से बंधे पांच ऊंट भी बरामद किए गए।

भाजपा शासन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक : राव नरेंद्र सिंह

नूंह जिले में पशु तस्करी और गौकशी से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए नूंह प्रभारी एसआई महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा के पास अपराध रोकथाम के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि फिरोजपुर झिरका निवासी साहिद और मुस्तफा एक पिकअप वाहन में राजस्थान से पशु भरकर ला रहे हैं और उनका उपयोग अवैध वध के लिए किया जाना है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद पुलिस को संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया, जिसके बाद टीम ने उसका पीछा किया। पुलिस के अनुसार वाहन चालक को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

एसपी ने किया मनीषा के पिता को फोन, डीएसपी लोहारू से मिलकर सीबीआई अधिकारियों के साथ मीटिंग करें फिक्स

इसके बाद पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया और पीछा जारी रखा। काफी दूरी तक पीछा करने के बाद वाहन का टायर क्षतिग्रस्त होने के बावजूद आरोपी भागते रहे। पुलिस का कहना है कि बाद में वाहन से दो व्यक्ति उतरकर हथियार तानकर खड़े हो गए।

पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी देने के बावजूद आरोपियों के नहीं मानने पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। घायल आरोपियों की पहचान साहिद पुत्र युसूफ खान तथा मुस्तफा पुत्र नयुम, निवासी वार्ड नंबर 13, फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है।

दोनों को तत्काल उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नल्हड़ भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी ली। पुलिस के अनुसार वाहन में पांच ऊंट मिले, जिनके मुंह और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। पुलिस ने सभी पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया।आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह पर अदालत में फैसला रखा सुरक्षित

#Haryana #NuhDistrict #CattleSmuggling #PoliceEncounter #LawEnforcement #CrimeNews #PublicSafety #CattleTheft #SmugglingAwareness #JusticeServed #CommunitySafety #PoliceAction #HaryanaNews #LocalNews #CrimeReport #InjuredSmugglers #CattleProtection #SafetyFirst #HaryanaPolice #SmugglingPrevention

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button