भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बेरोजगारी के मामले को लेकर सरकार को घेरा
कहा हरियाणा बेरोजगारी में देश में सबसे ऊपर, सरकार रोजगार सृजन अभियान चलाए

सत्य खबर हरियाणा
Bhupendra Singh hudda : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी पर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी के मामले में देश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे, जिससे युवाओं में चिंता का माहौल है। रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा हालात इसके विपरीत दिखाई दे रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुरुक्षेत्र के शाहबाद में कांग्रेस विधायक रामकरण काला के पौते को आशीर्वाद देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने प्रदेश सरकार की नीतियों और विभिन्न मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।
मीडिया से बातचीत में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रदेश का हर व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और आम जनता में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।
किसानों से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों की आमदनी घट रही है। किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी नहीं मिल रहा। कृषि क्षेत्र में बढ़ती लागत किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।
हुड्डा ने सरकार के उस दावे पर भी सवाल उठाया जिसमें 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर होने की बात कही जाती है। उन्होंने कहा कि मैं कई बार सरकार से पूछ चुका हूं कि वे कौन-सी 24 फसलें हैं, जिनकी खरीद वास्तव में एमएसपी पर हो रही है, लेकिन आज तक स्पष्ट जवाब नहीं मिला। बढ़ती महंगाई और लागत के कारण किसान ही नहीं बल्कि आम आदमी भी आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है।
#Haryana #BhupinderSinghHooda #Unemployment #GovernmentAccountability #JobCrisis #YouthEmployment #PoliticalDebate #HaryanaPolitics #EmploymentOpportunities #SocialIssues #EconomicDevelopment #PublicConcern #JobCreation #HoodaVsGovernment #StateIssues #PoliticalLeadership #HaryanaYouth #EmploymentPolicies #CivicEngagement #HaryanaNews