ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में 2 दिन में पारा 8 डिग्री गिरा, प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 35 से नीचे

शनिवार को हरियाणा के चार जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में पिछले दो दिनों से मौसम काफी बदला हुआ है। इन दो दिनों में हरियाणा के अधिकतम तापमान में आज डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 48 घंटे में हरियाणा में 50 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। सुबह जहां पहले तपती धूप लोगों को परेशान करती थी, वहीं अब ठंडी हवाएं लोगों का स्वागत करती नजर आती हैं।

सोनीपत में महज कुछ मिनट की बारिश ने एक बार फिर प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी। थोड़ी देर की बारिश ने एक बार फिर नगर निगम के दावों की हकीकत सामने ला दी। रुक-रुक कर हुई बारिश ने गर्मी से तो राहत दी, लेकिन जलभराव ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दीं। चंद मिनटों की बरसात में ही सड़कों पर पानी भर गया और कई मार्गों पर हालात ऐसे हो गए मानो सड़कें झील में तबदील हो गई हों।

शुक्रवार रात को एक बार फिर हरियाणा में मौसम बदल गया। हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, जींद और महेंद्रगढ़ में आंधी के बाद तेज बारिश हुई। सिरसा, हांसी, चरखी दादरी में भी बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है।

पंचायत वोटर लिस्ट से स्मृति ईरानी का नाम गायब होने पर विवाद, SDM ने दी सफाई

कुरुक्षेत्र में मकान की छत गिरने से मलबे में बलदेव सिंह नाम का व्यक्ति दब गया। पड़ोसी ने मलबा हटाकर अस्पताल पहुंचाया। कुरुक्षेत्र में ही झांसा रोड पर दुकान की छत पर करंट लगने से दुकानदार राहुल कुमार उर्फ भोलू (35) की मौत हो गई। राहुल छत से बारिश का पानी निकालने गया था, पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

हिसार के हिंदवान गांव में आंधी से डेयरी की छत उड़ गई, मलबे में दबने से 15 गायों की मौत हो गई। इससे पहले सिरसा, सोनीपत, पानीपत, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश हुई।

टोहाना क्षेत्र के अमानी गांव के टीचर सेशीराम की गाड़ी पर आंधी से दीवार गिर गई। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ईंटों का मलबा हटाकर गाड़ी को बाहर निकाला गया।

मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री नीचे और औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, पानीपत, सोनीपत, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और नूंह में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राहत का यह सिलसिला 14 जून को भी आंशिक रूप से जारी रहेगा। रविवार को हरियाणा के पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में ही येलो अलर्ट रहेगा, जहां धूलभरी आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 15 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 17 जून तक बने रहने की संभावना है।

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद ईडी का बड़ा एक्शन, रियल एस्टेट परियोजनाओं की फाइलें खंगाल रही जांच एजेंसी
संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद ईडी का बड़ा एक्शन, रियल एस्टेट परियोजनाओं की फाइलें खंगाल रही जांच एजेंसी

हरियाणा में अधिकतम तापमान

आंधी और बारिश के असर से हरियाणा में दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। कल राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 4.1 गिर गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री कम दर्ज किया गया। पिछले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पूरे प्रदेश में तापमान 40 डिग्री से नीचे सिमट गया है।पूरे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भिवानी में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के नारनौल और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में अधिकतम तापमान 35.7 और रोहतक में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के बाकी इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री या उससे नीचे बना हुआ था। करनाल में सबसे कम 30.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। अंबाला में अधिकतम तापमान 34.0, चरखी दादरी में 34.5, झज्जर में 33.4, जींद में 30.9, कैथल में 31.3, नूंह में 33.5, पलवल में 32.8, रेवाड़ी में 31.9, सोनीपत में 31.3, यमुनानगर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश में रात के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 4.2 डिग्री कम हुआ है, जो सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है। इसके चलते रातें काफी ठंडी और सुहावनी हो गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ के नारनौल में 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में रात का पारा 21 से 24 डिग्री के बीच बना हुआ है। चरखी दादरी की रात सबसे गम दर्ज की गई यहां पर तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अंबाला, भिवानी और करनाल में न्यूनतम तापमान 22.0, हिसार और रोहतक में 22.8, गुरुग्राम में 20.0, पलवल और सिरसा में 23.8, फरीदाबाद में 24.4, झज्जर में 24.3, जींद में 21.9, कैथल 23.3, यमुनानगर में 23.0, नूंह में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: गाजियाबाद के दो 50 हजार के इनामी अपराधी गिरफ्तार, ACP की जान बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा में बिखराव वाली बारिश दर्ज की जाएगी। प्रदेश के चार जिलों कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद और रोहतक में किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन यहां भी कहीं कहीं पर बारिश दर्ज की जा सकती है। इनके अलावा प्रदेश के बाकी सभी जिलों में बारिश और धूल भरी आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

#HaryanaWeather #TemperatureDrop #WeatherUpdate #CoolerDays #ClimateChange #HaryanaNews #WeatherForecast #SeasonalChange #Meteorology #StayWarm #TemperatureTrends #HaryanaClimate #WeatherAlert #CoolWeather #StateOfHaryana #WeatherConditions #HaryanaTemperature #WeatherReport #LocalNews #HaryanaUpdates

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button