जींद के बदमाशों की कैथल में पुलिस से मुठभेड़, तीन बदमाश घायल
सुबह 4:30 लूट की वारदात को दिया अंजाम और 6:00 बजे हो गई मुठभेड़

सत्य खबर हरियाणा
Police Encounter : कैथल जिले में शनिवार अल सुबह एक होटल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे चार बदमाशों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। बदमाशों और पुलिस के बीच दो जगह मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन बदमाशों की टांगों में गोली लगी। एक बदमाश अभी फरार चल रहा है। बदमाशों की पहचान गांव खांडा अलेवा निवासी अंकित, गोलू और निरंजन के रूप में हुई है।

शुगर मिल के पास शनिवार सुबह CIA कलायत और एवीटी (कैथल) की टीम की चार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। तीन बदमाशों को गोली लगी हैं और एक अभी फरार हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने देर रात एक होटल में बन्दूक के नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। चार बदमाशों ने शनिवार को सुबह साढ़े तीन बजे बंदूक के बल पर कैथल के होटल में लूट की। इस लूट के बाद बदमाश करीब साढ़े चार बजे एक व्यक्ति की स्कूटी और 50 हजार रुपये छीन कर ले गए। इस वारदात की सूचना पुलिस को मिलते ही कलायत CIA और एवीटी कैथल की टीम सक्रीय हुई।
जानकारी के मुताबिक इन बदमाशों के साथ अलग-अलग दो जगहों पर मुठभेड़ हुई है। पहली मुठभेड़ करीब एक घंटा पहले शुगर मिल कैथल के पास, जहां दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। दूसरी मुठभेड़ करीब सवा सात बजे गांव ग्योंग के खेतों में जहां तीसरे बदमाश को गोली लगी। अभी एक बदमाश फरार है और पुलिस उसको भी पकड़ने का प्रयास कर रही है। बदमाशों की पहचान गांव खांडा अलेवा निवासी अंकित, गोलू और निरंजन के रूप में हुई है। अभी एक बदमाश फरार है और पुलिस उसको भी पकड़ने का प्रयास कर रही है।
#HaryanaNews #JindCriminals #KaithalPolice #CrimeReport #LawEnforcement #PublicSafety #PoliceClash #InjuryReport #HaryanaPolice #CommunitySafety #CrimeAwareness #JusticeForAll #LocalNews #HaryanaUpdates #PoliceAction #SafetyFirst #CivicResponsibility #CrimePrevention #HaryanaCommunity #StayInformed