क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

अमेरिका भेजने की बजाय भेज दिया लीबिया, 64 लाख ठगे, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपियों में पीड़ित की मौसी और उसका बेटा भी शामिल

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Crime News : जींद जिले के गांव हंसडैहर के एक दंपति को वर्क परमिट पर अमेरिका भेजने के नाम पर 64 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने दो पानीपत और एक करनाल के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
गांव के संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह और उसकी पत्नी सुखबीर कौर अमेरिका वर्क वीजा पर जाना चाहते थे। उसने अपनी मौसी व उसके लड़के अमन वासी शाहपुर जिला पानीपत के जरिए अरुण वासी सिद्धपुर तह. निलोखेड़ी जो विदेश भेजने का कार्य करते है, से 23 दिसंबर 2023 को मुलाकात हुई थी। संदीप के अनुसार उसकी मौसी कृष्णा देवी ने अरुण की पत्नी से बातचीत करके संदीप की पत्नी को झांसे में ले लिया था और संदीप की पत्नी को विदेश भेजने का पुरा आश्वासन दिया था। उन्होंने संदीप और उसकी पत्नी सुखवीर कौर को अमेरिका वर्क वीजा पर भेजने के लिए 75 लाख रुपए की मांग की थी और यह तय हुआ कि 20 लाख रुपए पहले लेंगे व बाकी अमेरिका जाने के बाद लेंगे।

हरियाणा में प्राथमिक शिक्षा पर शिक्षा विभाग के नए नियम लागू

आरोपियों के खाते में 20-21 लाख रुपए जाने के बाद उन्होंने दुबई बुला लिया और कहने लगे कि आपके दस्तावेज तैयार हो रहे हैं। आपको दुबई से अमेरिका भेजेंगे। संदीप और उसकी पत्नी दुबई चले गये और वहां पर लगभग 6 माह तक रहे। वहां से मई 2024 में जमैका भेज दिया और वहां एक सप्ताह रहे और वहां से फिर वापिस दुबई आ गये। इस दौरान आरोपी पैसे लेते रहे। इसी दौरान उन्हें अवैध रूप से लीबिया भेज दिया गया। जहां पर दंपति को शारिरीक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वहां से निकालने के लिए 15 लाख रुपए की मांग की गई। वेद प्रकाश जो अरुण के पिता हैं, 14 अगस्त 2024 को घर से 14 लाख रुपए नकद लेकर गया और इसके बाद वह 4 सितंबर 2024 को वापिस लीबिया से भारत आ गए। उसने 23 दिसंबर 2023 से अगस्त 2024 तक कुल लगभग 64 लाख रुपए दिए। आरोपी उन्हें अमेरिका भेजने की बात कहते रहे मगर अमेरिका नहीं भेजा। 20 नवंबर 2024 को रात के समय धमकी दी कि अगर कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे।

गढ़ी थाना पुलिस ने इस मामले में संदीप की मौसी, संदीप की मौसी के बेटे और अरुण के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूल करवाया खाली

#Libya #Cheated #Rs64Lakh #CaseRegistered #FraudInvestigation #ScamAlert #JusticeForVictims #TravelAmbiguity #CriminalCharges #WrongedInnocents #FraudAwareness #ScandalUncovered #LegalActions #VictimSupport #EconomicScam #CorruptionExposed #InvestigationOngoing #SocialJustice #GlobalFraud

क्रॉस वोटिंग मामला : बृजेंद्र सिंह ने बोला भाजपा पर तीखा हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button