शराब ठेकेदार ने परोसी लोहड़ी पर जहरीली शराब एक की मौत, कई गंभीर
हादसे के बाद पुलिस और आबकारी विभाग आए हरकत में

Satyakhabar, Bhiwani
भिवानी के गांव जाटू लोहारी में बुधवार शराब सेवन के बाद पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, मृतक की पहचान गांव जाटू लोहारी निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है।हालांकि इसकी अभी तक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग भी मामले पर नजर बनाए हुए है और मरीजों का इलाज जारी है। गांव जाटूलुहारी में मकर सक्रांति पर शराब ठेकेदार पर लोगों को शराप पिलाने का आरोप है।

बीमार हुए तीनों व्यक्तियों को उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि चारों लोग एक ही ठेके पर शराब का सेवन कर रहे थे, जिसके बाद अचानक उनकी हालत खराब हो गई। आननफानन में गंभीर हालत में लोगों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे लोगों को भी चिकित्सक प्राथमिक उपचार दे रहे हैं, जिनमें से कई लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर किया। ये शराब ठेके के पास ही बेसुध पड़े मिले थे।मृतक की पहचान गांव जाटू लोहारी के जितेंद्र के रूप में हुई है। वहीं 3 लोगों को भिवानी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। इधर, मामले की सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहां से खरीदी गई थी तथा उसमें किसी प्रकार की मिलावट तो नहीं थी। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है।
#OneDead #LiquorTragedy #PoisonousLiquor #SafetyFirst #CriticalCondition #AlcoholHazard #HealthWarning #ContractorNegligence #PublicHealth #EmergencyResponse #DrinkResponsibly #TragicIncident #BoozeAndLoss #ToxicBeverage #CommunityHealth #AwarenessNeeded #PreventiveMeasures #CriticalNews #LiquorSafety