क्राइम्‌वायरलहरियाणा

डॉ मुजम्मिल और शकील को लेकर NIA टीम पहुंची फरीदाबाद और सोहना मुजम्मिल ने उन दुकानों की शिनाख्त की, जहां से उसने खरीदा था अमोनियम नाइट्रेट

डॉ मुजम्मिल और शकील को लेकर NIA टीम पहुंची फरीदाबाद और सोहना मुजम्मिल ने उन दुकानों की शिनाख्त की, जहां से उसने खरीदा था अमोनियम नाइट्रेट

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Panchkula

White Collar terror module : दिल्ली ब्लास्ट से पहले NIA की हिरासत में आई डॉक्टर मुजम्मिल को लेकर NIA की टीम आज फरीदाबाद और सोहना में पहुंची। टीम और मुजम्मिल के साथ आतंकवादी शकील भी मौजूद था। NIA की टीम ने इस दौरान उन दुकानों की शिनाख्त करवाने का काम किया जहां से इस आंतकी समूह ने कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री खरीदी थी। सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर मुजम्मिल ने उन दुकानों की शिनाख्त की है जहां से उसने अमोनियम नाइट्रेट खरीदा था। देर रात टीम इन दोनों को लेकर कई स्थानों पर गई इस दौरान टीम ने डॉक्टर मुजम्मिल की अलमारी को भी दोबारा से खंगालने का काम किया। उसने यह भी खुलासा किया कि उनके विदेशी हैंडलर ने उन्हें ऑनलाइन या अन्य माध्यमों से विस्फोटक बनाना सिखाया था। यह मामला आईएसआईएस (ISIS) की एक आतंकी साजिश का हिस्सा है, जिसे एनआईए बेनकाब करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली ब्लास्ट में शामिल अल-फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार आतंकी डॉ मुजम्मिल शकील को लेकर देर रात राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) फरीदाबाद पहुंची। NIA की टीम इस दौरान मुजम्मिल को अलग-अलग कई जगह पर लेकर गई। जांच टीम ने फरीदाबाद, सोहना और फतेहपुर तगा में करीब चार घंटे तक विभिन्न लोकेशनों पर उसकी गतिविधियों की पड़ताल की।

यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची NIA

सरकारी स्कूलों में ड्रॉप आउट रेट कम कर नामांकन बढ़ाने की तैयारी

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NIA की टीम सबसे पहले मुजम्मिल को अल-फलाह यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची, जहां वह पिछले लंबे समय से रह रहा था। टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक यूनिवर्सिटी परिसर में उसके रहने के स्थान, पढ़ाई के स्थान, मेडिकल केबिन तथा उन जगहों की शिनाख्त करवाई जहां वह मरीजों का इलाज किया करता था। टीम ने जांचा कि वह किन स्टूडेंट्स के संपर्क में था और यूनिवर्सिटी परिसर में उसकी गतिविधियां क्या-क्या थी। यूनिवर्सिटी के कैंपस परिसर के उस हिस्से में उसको लेकर जाया गया, जहां पर वह सुबह और शाम को घूमने के लिए जाता था। टीम द्वारा उसकी अलमारी को दोबारा से चैक किया गया।

गांव धौज और तगा में लेकर पहुंची टीम

DHBVN का कमाल, उपभोक्ता को दिया 78 करोड़ 92 लाख का बिजली बिल

इसके बाद NIA उसे उस स्थान पर लेकर गई, जहां करीब 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट 10 से 12 सूटकेस में भरकर तैयार अवस्था में रखा गया था। देर रात इस जगह पर लगभग 15-20 मिनट तक पूछताछ हुई। टीम ने मुजम्मिल से यह जानकारी ली कि यह रासायनिक सामग्री वहां क्यों रखी गई थी, किस उद्देश्य से तैयार की गई थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे।

फतेहपुर तगा घर में पहुंची NIA

टीम तीसरे स्थान फतेहपुर तगा स्थित उस घर में पहुंची, जहां 2,563 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट के 50 कट्टे बरामद किए गए थे। NIA ने मौके पर खड़े रहकर उससे पूछताछ की, कि इतनी बड़ी मात्रा में रसायन वहां किस वजह से रखा गया था, इसे कहां ले जाया जाना था और उसने इसे वहां तक कैसे पहुंचाया। मुजम्मिल ने बताया कि यह 50 कट्टे वह दो बार कार में भरकर यहां लेकर आया था और इन्हें इस स्थान पर जमा कर दिया गया था। इसी दौरान डॉक्टर मुजम्मिल ने यह भी खुलासा किया कि उनके विदेशी हैंडलर ने उन्हें ऑनलाइन या अन्य माध्यमों से विस्फोटक बनाना सिखाया था।

दो बीज भंडारों की पहचान करवाई

AJL मामले में प्रवर्तन निदेशालय हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती

इसके बाद NIA मुजम्मिल को फरीदाबाद से सोहना लेकर गई। सोहना मंडी में उससे दो बीज भंडारों की पहचान करवाई गई। मुजम्मिल ने मौके पर बताया कि यही वे दो भंडार हैं जिनसे उसका संपर्क रहा था। टीम ने यहां भी उससे विस्तृत पूछताछ की। पूरी कार्रवाई के दौरान NIA की टीम फरीदाबाद में करीब ढाई से तीन घंटे और सोहना में लगभग 40-45 मिनट तक मुजम्मिल को विभिन्न लोकेशनों पर लेकर मौजूद रही। सभी स्थानों पर शिनाख्त और मौके पर पूछताछ पूरी करने के बाद टीम उसे वापस दिल्ली लेकर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button