Chandigarh: Haryana में नई सरकार के गठन के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंत्री पद से हटाए गए विधायकों को विधानसभा की समितियों में समायोजित कर दिया है. पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री Anil Vij विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं आचार समिति की कमान संभालेंगे।
प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा को सौंपी गई है, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नियम समिति के सदस्य होंगे। पूर्व मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली को शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विषय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। विशेषाधिकार समिति की कमान संदीप सिंह को सौंपी गई है.
विधानसभा की 14 समितियों का गठन
विधानसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा की 14 समितियों का गठन किया है. इनमें से विशेषाधिकार समिति नई समिति के गठन तक जारी रहेगी. उपाध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता विधानसभा की नियम समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे.
नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुडडा, विधायक दुष्यन्त चौटाला, किरण चौधरी, गीता भुक्कल, अभय सिंह चौटाला, घनश्याम दास अरोड़ा, सुधीर कुमार सिंगला इस कमेटी के सदस्य होंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा को आवास समिति का पदेन अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधायक हरविंद्र कल्याण, आफताब अहमद, राम कुमार गौतम, रणधीर सिंह गोलन इस कमेटी के सदस्य होंगे।
वरुण चौधरी को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया
पिछले साल की तरह इस बार भी वरुण चौधरी को लोक लेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. विधायक राम कुमार कश्यप, नरेंद्र गुप्ता, भव्य बिश्नोई, अमित सिहाग, सुरेंद्र पंवार, जोगी राम सिहाग, राम निवास, रणधीर सिंह गोलन सदस्य होंगे। प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष विधायक कमलेश ढांडा को नियुक्त किया गया है। विधायक ईश्वर सिंह, राव दान सिंह, जयवीर सिंह, गोपाल कांडा, प्रमोद कुमार विज, राजेश नागर, मेवा सिंह और बलराज कुंडू इस समिति के सदस्य होंगे।
सार्वजनिक उपक्रम समिति की अध्यक्षता Anil Vij करेंगे
सार्वजनिक उपक्रमों की समिति के अध्यक्ष विधायक अनिल विज होंगे। विधायक दुदा राम, भारत भूषण बत्रा, प्रदीप चौधरी, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, सुधीर कुमार सिंगला, सीता राम यादव, चिरंजीव राव, कुलदीप वत्स को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सत्य प्रकाश अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए बनी समिति की अध्यक्षता करेंगे. इस कमेटी में विधायक अनूप धानक, लक्ष्मण नापा, राजेश नागर, रेनू बाला, शीशपाल सिंह, चिरंजीव राव, राम करण, धर्मपाल गोंदर को सदस्य बनाया गया है।
विशेषाधिकार समिति की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री संदीप सिंह करेंगे. विधायक बिशन लाल सैनी, हरविंद्र कल्याण, विनोद भयाना, दीपक मंगला, सत्य प्रकाश, वरुण चौधरी, अमरजीत ढांडा, कुलदीप वत्स, सोमबीर सांगवान को सदस्य बनाया गया है।
Anil Vij को Haryana विधानसभा के सदस्यों के साथ शिष्टाचार मानदंडों के उल्लंघन और सरकारी अधिकारियों के अपमानजनक व्यवहार पर समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधायक किरण चौधरी, कमलेश ढांडा, भारत भूषण बत्रा, प्रमोद कुमार विज, प्रवीण डागर, जोगी राम सिहाग, शमशेर सिंह गोगी, सुभाष गांगोली, नयन पाल रावत को सदस्य बनाया गया है।
आश्वासन समिति के अध्यक्ष आफताब अहमद
सरकारी आश्वासनों को लेकर गठित कमेटी के अध्यक्ष आफताब अहमद होंगे. इस समिति में विधायक राजेंद्र सिंह जून, दुदा राम, सीताराम यादव, देवेन्द्र सिंह बबली, अमरजीत ढांडा, बलबीर सिंह, सुभाष गांगोली, धर्मपाल गोंदर को सदस्य नामित किया गया है।
अधीनस्थ विधान समिति के अध्यक्ष विधायक लक्ष्मण सिंह यादव होंगे. इसमें विधायक जगबीर सिंह मलिक, अभय सिंह चौटाला, जयवीर सिंह, घनश्याम सर्राफ, संदीप सिंह, अमित सिहाग, इंदुराज और Haryana के एडवोकेट जनरल को सदस्य बनाया गया है।
इस कमेटी की जिम्मेदारी OP Yadav को मिली
स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं से संबंधित समिति में पूर्व राज्य मंत्री ओपी यादव, अध्यक्षता विधायक ओम प्रकाश यादव करेंगे. इस कमेटी में विधायक घनश्याम सर्राफ, जगदीश नायर, बिशन लाल सैनी, राम कुमार गौतम, नीरज शर्मा, सुरेंद्र पंवार, राम करण, राकेश दौलताबाद को सदस्य बनाया गया है। याचिका समिति का अध्यक्ष विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को बनाया गया है। विधायक जगबीर सिंह मलिक, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, लीला राम, ओम प्रकाश यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, राम निवास, सोमबीर सांगवान को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इस कमेटी की जिम्मेदारी दीपक मंगला को मिली
विधायक दीपक मंगला को जनस्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली एवं लोक निर्माण कार्य (भवन एवं सड़क) से संबंधित विषय समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. विधायक मोहम्मद इलियास, विनोद भयाना, लीला राम, धर्म सिंह छोक्कर, डॉ. कृष्ण लाल मिढ़ा, प्रवीण डागर, मामन खान, शमशेर सिंह गोगी को सदस्य बनाया गया है।
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विषय समिति में देवेन्द्र सिंह बबली को अध्यक्ष नामित किया गया है। विधायक जगदीश नायर, नैना सिंह चौटाला, निर्मल रानी, लक्ष्मण नापा, रेनू बाला, शैली, शीशपाल सिंह, नयन पाल रावत को सदस्य बनाया गया है।