सत्य खबर, पानीपत ।
Haryana: Boyfriend and girlfriend were returning home after partying at night, girlfriend lost her life on the way.
पानीपत जिले के गांव कुराड़ के पास एक हादसा हो गया। जहां शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार और टैंकर की भिंडत हो गई। टक्कर लगते ही ग्रेंड विटारा कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, टक्कर लगते ही टैंकर भी नाले की दीवार के ऊपर हवा में जा लटका।
हादसे के बाद मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से कार सवार युवक-युवती को किसी तरह बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। जबकि लड़का गंभीर रूप से घायल है, जिसके हाथ-पैर पर कई फ्रैक्चर हुए हैं। जिसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है।
also read: एमपी: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का शेड्यूल जारी
छुप कर आए थे दोनों पानीपत
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के शामली जिला के कांधला के रहने वाला राहुल(20) पुत्र महिपाल अपनी दोस्त अन्नू उर्फ वंदना(18) के साथ काली ग्रैंड विटारा कार नंबर UP19Q9605 कार में सवार होकर बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकल कर पानीपत पहुंचे थे। दोनों अपने परिजनों से छुपकर आए थे। हालांकि लड़की की बहन को इसके बारे में पता था।
जानकारी के मुताबिक यहां दोनों ने होटल में पार्टी की। रात भर पार्टी करने के बाद अल सुबह दोनों वापस शामली के लिए रवाना हो गए। रास्ते में सनौली में कुराड़ गांव के पास कार पीछे से एक केमिकल के टैंकर-ट्रैक्टर में जा टकराई। हादसे में अन्नू की मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
Haryana: Boyfriend and girlfriend were returning home after partying at night, girlfriend lost her life on the way.