सत्य खबर, चण्डीगढ़
हरियाणा में चुनावी बिगुल बज गया है। प्रदेश में पंचायती चुनावों के लिए अभी इंतजार है लेकिन इससे पहले नगर निकाय चुनाव की तैयारी हो गई है। प्रदेश में 24 अप्रैल को नगर निकाय के चुनाव होंगे।
हरियाणा चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव 24 अप्रैल को होंगे। चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 51 नगर पालिका, नगर परिषद के चुनाव 24 अप्रैल को होंगे , फाइनल शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
*हरियाणा : गेटवे एजुकेशन सोसायटी के मालिक के मकान और दफ्तर पर इनकम टैक्स की रेड, जानिए क्यों*
हरियाणा की 51 नगर पालिकाओं व नगर परिषदों के चुनाव 24 अप्रैल को होंगे। इसके लिए हरियाणा के सभी जिला चुनाव अधिकारियों को तैयारियों के आदेश दे दिए गए हैं। हरियाणा के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 5 जनवरी, 2022 को चुनाव आयोग की वोटर लिस्ट के हिसाब से ये चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव ईवीएम से होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इसके लिए चुनाव आयोग को सिफारिश कर दी है, जिसके बाद अब चुनाव अयोग इसकी तैयारियों में जुट गया है। चुनाव आयुक्त ने बताया कि 24 अप्रैल को होने वाले इन चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचों सरपंचों के चुनाव को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है, क्योंकि चार, पांच मामले हाईकोर्ट में चल रहे हैं। इनमें महिलाओं के लिए आरक्षण, एससी व बीसी के लिए आरक्षण का मुद्दा भी है। इस मामले में 21 मार्च को न्यायालय में सुनवाई होनी है। जैसे ही हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलेगी, चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पंचायत चुनाव बेल्ट पेपर से होंगे
चुनाव आयुक्त ने कहा कि जिला परिषद के चेयरमैन, जिला परिषद के वार्ड, पंचायत समिति के चेयरमैन के चुनाव ईवीएम से होंगे, जबकि पंचों के चुनाव बेल्ट पेपर से करवाए जाएंगे। क्योंकि प्रदेश के पंचों की संख्या अधिक है जो ईवीएम से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम उपलब्ध हुईं तो निश्चित तौर पर पंचायत समिति के वार्डों के चुनाव भी ईवीएम से होंगे।
Aluminium recycling initiatives Aluminium recycling contributions Scrap metal reclamation and salvage