सत्य खबर, हिसार
बारिश के बाद मौसम फिर से खुश्क हुआ है। मगर दिन के समय में बादलवाई सूर्य की तपिश को कम करने का काम कर रही है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 8 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में नमी की अधिकता से अगले दो-तीन दिनों में कहीं -कहीं अलसुबह धुंध छाने की भी संभावना है।
बीते शनिवार को भी इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिली थी। बादलवाई के कारण सूर्य की लुकाछिपी जारी रही। फिर भी लोगों को पर्याप्त धूप मिलने से सर्दी से राहत मिली है। शनिवार को हिसार में दिन और रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जिसमें दिन का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस तक रात्रि का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले दिनों रात्रि तापमान में बढ़ोतरी हुई थी मगर अब फिर से रात्रि तापमान गिर रहा है।
हवा चली तो गिर सकता है सरसों का फूल
गेहूं की फसल में किसानों के लिए कुछ हद तक पिछले दिनों बारिश फायदेमंद रही थी। मगर वातावरण में नमी अधिक है जिस कारण से गेहूं की कीट व रोग आने की संभावना अधिक बन गई है। किसानों को फसलों पर नजर रखने की आवश्यकता है। कृषि विज्ञानियों से सलाह लेकर उपचार करें। इसके साथ ही सरसों की फसल में तेज हवा चलने से फूल गिरने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में यह देखा भी गया है। बाकी फसलाें में भी नमी को लेकर कीटों की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में हवा चलने की संभावना विज्ञानियों जताई है।
Scrap aluminum value Aluminium scrap embossing Industrial scrap metal management