हरियाणा

हरियाणा : खेतों में मिला विधवा का नग्न शव

सत्य खबर, करनाल ।

करनाल जिले के एक गांव में अधेड़ महिला की हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया गया। शव नग्न अवस्था में मिला है। महिला का रेप कर हत्या करने की आशंका है। घटना की सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

Road will be built from Panipat to Jind in Haryana
Panipat Jind Road: हरियाणा के पानीपत से जींद से बनेगी सड़क, 184 करोड़ मंजूर, देखें पूरा रोडमैप

पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला संगोहा गांव की रहने वाली है, जिसका नाम कमलेश पत्नी महेंद्र है। कमलेश के पति की मौत 12 साल पहले हो चुकी है। मृतका के पास एक लड़का और एक लड़की है। लड़की की शादी हो चुकी है और लड़का भी अपनी बहन के पास रहता था। महिला मूल रूप से रिंडल गांव की है। जिसकी शादी शाहपुर गांव में हुई थी। रिंडल के बाद महिला का परिवार संगोहा में रहने लगा था। आज सुबह शव शाहपुर के खेतों में मिला। शव को देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Haryana: हरियाणा के इन जिलों में बनेगी औद्योगिक टाउनशिप, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

पुलिस ने मौके पर ही एफएसएल की टीम को भी बुला लिया। महिला का शव मिलने से आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला बताया जा रहा है और रेप की भी संभावना जताई जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला का शव मिला है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button