हरियाणा

हरियाणा मौसम अपडेट: इन जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: Hail alert issued in these districts

सत्य खबर ,चंडीगढ़। हरियाणा में दिन और रात के तापमान में 24.5 डिग्री का अंतर हो गया है। 24 घंटे में हिसार की रात सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई है। यहां का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रहा, जबकि दिन में मार्च जैसा मौसम हो गया है। फरीदाबाद में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 27.7 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां के लोगों ने फरवरी में गर्मी का एहसास हो रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 18 की रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अभी दो दिन मौसम खुश्क ही बना रहेगा। तापमान में ज्यादा अंतर होने की वजह से लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम
Haryana News: चोर ने दुकान में आराम से किया कब्जा, मालिक की कुर्सी पर बैठकर चोरी की लाखों की रकम

प्रदेश में 19 फरवरी से बारिश के आसार बन रहे हैं। चंडीगढ़ सहित 9 जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। इसके लिए विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 16 फरवरी से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम बदल रहा है।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने बताया कि चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और करनाल में मौसम बदलने के आसार है।

ओले की भी वॉर्निंग
मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार बन रहे हैं। इससे पहले 1 फरवरी से 5 फरवरी तक मौसम खराब रहा था। पंचकूला, अंबाला सहित 5 से अधिक जिलों में बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई थी, इससे इन जिलों में रबी की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

Back to top button