3 महीने पहले महाभारत अनुभव केंद्र में लगी थी आग
सत्य खबर हरियाणा
Fire in Geeta Gian Sansthanam : हरियाणा के धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गीता ज्ञान संस्थानम् परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

गीता ज्ञान संस्थानम् की स्थापना गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा की गई है, जहाँ श्रीमद्भागवत गीता के संदेशों का प्रचार-प्रसार और आधुनिक व वैदिक शिक्षा दी जाती है।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते धुएं का गुबार पूरे परिसर में फैल गया। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि संस्थान की संपत्ति और सामान को काफी नुकसान पहुँचा है। प्रशासन की टीम मौके पर जाँच में जुटी है।
इससे पहले 24 मई को हरियाणा में कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में ‘महाभारत अनुभव केंद्र’ के एक हिस्से में आग लग गई थी। आग बी-ब्लॉक के तहखाने में लगी, जहां सौर ऊर्जा पैनल से जुड़ी लगभग 100 बैटरियां रखी हुई थीं। इसमें सभी बैटरियां जलकर राख हो गई थी।बिजली के ज्यादातर तार एवं अन्य उपकरण जल गए, जिससे केंद्र में भारी धुआं फैल गया और आग लग गई।
#HaryanaFire #Kurukshetra #GeetaGyanSansthanam #FireIncident #EmergencyResponse #CommunitySupport #DisasterManagement #SafetyFirst #LocalNews #HaryanaNews #FireSafety #CrisisResponse #PublicAwareness #RescueOperations #DamageControl #Firefighters #HaryanaUpdates #NewsAlert #SocialAwareness #SupportLocal